Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रैक्टिकल के बहाने नशा देकर 17 लड़कियों से रेप की कोशिश, दो स्कूल के मैनेजरों पर केस दर्ज
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    प्रैक्टिकल के बहाने नशा देकर 17 लड़कियों से रेप की कोशिश, दो स्कूल के मैनेजरों पर केस दर्ज

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 7, 2021No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुजफ्फरनगर. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में दो प्राइवेट स्कूल के मैनेजरों पर 17 लड़कियों को कथित रूप से नशीला पदार्थ पिलाकर यौन उत्पीड़न करने तथा बलात्कार की कोशिश करने का आरोप लगा है. पुलिस ने इस मामले में दोनों लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. इसके साथ ही इस मामले में लापरवाही बरतने को लेकर एक पुलिस अधिकारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है.मुजफ्फरनगर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने सोमवार को बताया कि भारतीय जनता पार्टी के नेता और स्थानीय विधायक प्रमोद उटवाल के हस्तक्षेप के बाद परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया. उन्होंने बताया कि पुरकाजी पुलिस थाना के प्रभारी विनोद कुमार सिंह को इस मामले में कथित लापरवाही बरतने को लेकर लाइन हाजिर कर दिया गया. वहीं भोपा थाना स्थित सूर्य देव पब्लिक स्कूल के संचालक योगेश कुमार चौहान और पुरकाजी क्षेत्र में पड़ने वाले जीजीएस इंटरनेशनल स्कूल के संचालक अर्जुन सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न, नशीला पदार्थ देने और पोक्सो एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है.
    यादव ने बताया कि यह कथित घटना उस समय हुई, जब योगेश सूर्य देव पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाली 17 लड़कियों को प्रायोगिक परीक्षा दिलाने के लिए जीजीएस स्कूल में लेकर गए थे और उन्हें वहां रातभर रुकना था. पीड़िताओं के परिजन की शिकायत के अनुसार, दोनों आरोपियों ने नाबालिग लड़कियों को कथित रूप से नशीला पदार्थ पिलाकर उनका यौन उत्पीड़न किया और बलात्कार करने की कोशिश की.

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) यादव ने भी बताया कि परिजनों की शिकायत है कि आरोपियों ने लड़कियों को धमकी दी कि वे घटना के बारे में किसी को नहीं बताएं. परिजन के अनुसार, जब वे स्थानीय पुलिस के पास पहुंचे, तो उन्होंने कोई कदम नहीं उठाया, जिसके बाद उन्होंने विधायक से संपर्क किया

    एसएसपी ने बताया कि स्कूल प्रबंधन के दो लोगों के खिलाफ भारतीय दंड की धारा 328 (अपराध करने के इरादे से जहर आदि से नुकसान पहुंचाना), धारा 354 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से हमला या आपराधिक बल प्रयोग करना) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम की संबद्ध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.मुजफ्फरनगर. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में दो प्राइवेट स्कूल के मैनेजरों पर 17 लड़कियों को कथित रूप से नशीला पदार्थ पिलाकर यौन उत्पीड़न करने तथा बलात्कार की कोशिश करने का आरोप लगा है. पुलिस ने इस मामले में दोनों लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. इसके साथ ही इस मामले में लापरवाही बरतने को लेकर एक पुलिस अधिकारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है.

    मुजफ्फरनगर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने सोमवार को बताया कि भारतीय जनता पार्टी के नेता और स्थानीय विधायक प्रमोद उटवाल के हस्तक्षेप के बाद परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया. उन्होंने बताया कि पुरकाजी पुलिस थाना के प्रभारी विनोद कुमार सिंह को इस मामले में कथित लापरवाही बरतने को लेकर लाइन हाजिर कर दिया गया. वहीं भोपा थाना स्थित सूर्य देव पब्लिक स्कूल के संचालक योगेश कुमार चौहान और पुरकाजी क्षेत्र में पड़ने वाले जीजीएस इंटरनेशनल स्कूल के संचालक अर्जुन सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न, नशीला पदार्थ देने और पोक्सो एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है.

    यादव ने बताया कि यह कथित घटना उस समय हुई, जब योगेश सूर्य देव पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाली 17 लड़कियों को प्रायोगिक परीक्षा दिलाने के लिए जीजीएस स्कूल में लेकर गए थे और उन्हें वहां रातभर रुकना था. पीड़िताओं के परिजन की शिकायत के अनुसार, दोनों आरोपियों ने नाबालिग लड़कियों को कथित रूप से नशीला पदार्थ पिलाकर उनका यौन उत्पीड़न किया और बलात्कार करने की कोशिश की.

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) यादव ने भी बताया कि परिजनों की शिकायत है कि आरोपियों ने लड़कियों को धमकी दी कि वे घटना के बारे में किसी को नहीं बताएं. परिजन के अनुसार, जब वे स्थानीय पुलिस के पास पहुंचे, तो उन्होंने कोई कदम नहीं उठाया, जिसके बाद उन्होंने विधायक से संपर्क किया

    एसएसपी ने बताया कि स्कूल प्रबंधन के दो लोगों के खिलाफ भारतीय दंड की धारा 328 (अपराध करने के इरादे से जहर आदि से नुकसान पहुंचाना), धारा 354 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से हमला या आपराधिक बल प्रयोग करना) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम की संबद्ध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआंदोलन में मारे गए किसानों को मुआवजे देने की मांग, राहुल गांधी ने लोकसभा मे दिया स्थगन प्रस्ताव नोटिस
    Next Article पहली बार संक्रमण के बाद तीन गुना जल्दी शिकार बनाता है ओमिक्रॉन: WHO साइंटिस्ट

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.