Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शादी के 7 साल तक पत्‍नी के नाम ही रहेगा दहेज, सुप्रीम कोर्ट ने विधि आयोग से कही ये बात
    Breaking News Headlines

    शादी के 7 साल तक पत्‍नी के नाम ही रहेगा दहेज, सुप्रीम कोर्ट ने विधि आयोग से कही ये बात

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 7, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्‍ली. शादी में दिए जाने वाले दहेज को भले ही सामाजिक बुराई के तौर पर देखा जाता हो लेकिन अभी भी शादियों में दहेज का चलन है. दहेज को लेकर ठोस निर्देश देने की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा भारतीय विधि आयोग इस मुद्दे पर अपने सभी दृष्टिकोणों के तहत विचार करता है तो ये उचित हो सकता है. मामले की सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ ने कहा, इसमें कोई संदेह नहीं है कि दहेज एक सामाजिक बुराई है. शादी में दिए गए आभूषण और अन्य संपत्ति को कम से कम सात साल तक महिला के नाम पर रखने की प्रार्थना बहुत मान्य है और विधायिका इस पर बहुत गंभीरता से विचार करेगी.

    सुप्रीम कोर्ट ने कहा याचिका में कई तरह की मांग की गई है पहला-दहेज निषेध अधिकारी को एक आरटीआई अधिकारी के समान नामित किए जाने की जरूरत है. अदालत ऐसा नहीं कर सकती है, आरटीआई अधिकारी को भी केंद्रीय कानून के तहत नामित किया गया है. दूसरा मुद्दा शादी पर दिए गए आभूषण और अन्य संपत्ति को कम से कम 7 साल तक महिला के नाम पर रखने की प्रार्थना का है. यह भी बहुत मान्य है और विधायिका इस पर बहुत गंभीरता से विचार करेगी.
    तीसरी प्रार्थना विवाह पूर्व विवाह पाठ्यक्रम आयोग के गठन को लेकर है जिसमें कानूनी विशेषज्ञ, शिक्षाविद, मनोवैज्ञानिक, सेक्सॉलिजिस्ट शामिल हों, ताकि विवाह में प्रवेश करने से पहले व्यक्ति विवाह काउंसलिंग से गुजरें, और इस पाठ्यक्रम को विवाह पंजीकरण के लिए अनिवार्य बनाया जाए.

    अधिवक्‍ता वीके बीजू ने कहा कि इसी तरह का एक मुद्दा सुप्रीम कोर्ट की एक अन्य पीठ के समक्ष लंबित है, जिस पर 8 नवंबर को नोटिस जारी किया गया था और कोर्ट कम से कम तीसरी प्रार्थना की सीमा तक एक पाठ्यक्रम आयोग के संबंध में नोटिस जारी करने पर विचार कर सकता है. इस पर न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने कहा, कुछ भी नोटिस से बाहर नहीं होगा. कानून आयोग यह देख सकता है कि दहेज निषेध कानून को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए क्या सुझाव दिए जा सकते हैं, बजाय इसके कि हम सिर्फ नोटिस जारी करें.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 6 हजार 822 नए केस दर्ज, ओमिक्रोन से 23 लोग पॉजिटिव
    Next Article जयपुर में 2 और Omicron के संदिग्ध मिले! यूक्रेन से आई युवती मिली कोरोना संक्रमित

    Related Posts

    सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में छठ महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लिया तैयारियों का जायजा, व्रतधारियों की सुविधा और भव्य आयोजन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

    November 13, 2026

    डोबो में नदी किनारे बहुमंजिली इमारतों के निर्माण पर अर्जुन मुंडा ने उठाए सवाल

    November 13, 2026

    यूसीआईएल में तबादले पर विवाद: दो अधिकारियों को नहीं हटाने पर पीएमओ में शिकायत, 15 दिन में कार्रवाई नहीं तो धरना

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में छठ महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लिया तैयारियों का जायजा, व्रतधारियों की सुविधा और भव्य आयोजन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

    डोबो में नदी किनारे बहुमंजिली इमारतों के निर्माण पर अर्जुन मुंडा ने उठाए सवाल

    यूसीआईएल में तबादले पर विवाद: दो अधिकारियों को नहीं हटाने पर पीएमओ में शिकायत, 15 दिन में कार्रवाई नहीं तो धरना

    छठ व्रतियों की सेवा हमारा सौभाग्य, सेवा ही सच्ची श्रद्धा : काले

    रांची में 14 वर्षीय बच्ची से यौन शोषण का आरोप, कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा सहित अन्य के खिलाफ थाने में शिकायत

    15 नवंबर से जमशेदपुर में सजेगा जनजातीय संवाद का महाकुंभ, 26 राज्यों की 353 जनजातियों के 2500 प्रतिनिधि होंगे शामिल

    लंदन में नहाय – खाय से छठ महापर्व का प्रथम अनुष्ठान

    छठ घाट पर काला पानी और केले पकाने में एथेफोन के इस्तेमाल पर सरयू राय चिंतित, उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टी वी नरेंद्रन को टाटा इंटरनेशनल का चेयरमैन बनने पर राजेश शुक्ल ने दी बधाई

    हेमंत सरकार किसानों से ₹3,200 प्रति क्विंटल धान खरीदने का वादा पूरा करे : डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.