Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 6 हजार 822 नए केस दर्ज, ओमिक्रोन से 23 लोग पॉजिटिव
    Breaking News Headlines

    देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 6 हजार 822 नए केस दर्ज, ओमिक्रोन से 23 लोग पॉजिटिव

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 7, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. देश में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप बरकरार है. लेकिन कल के मुकाबले आज मामले कम आए हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 6 हजार 822 नए केस सामने आए हैं. वहीं, 220 लोगों की मौत हो गई. देश में अब तक कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के 23 मामले सामने आ चुके हैं. जानिए आज देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या 95 हजार 14 है. वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 73 हजार 757 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, कल 10 हजार 4 रिकवरी हुईं, जिसके बाद अभी तक 3 करोड़ 40 लाख 79 हजार 612 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.
    राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों की 128 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं. कल 79 लाख 39 हजार 38 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अब तक वैक्सीन की 128 करोड़ 76 लाख 10 हजार 590 डोज़ दी जा चुकी हैं.

    सोमवार को मुंबई में दो लोगों में ओमिक्रोन वेरिएंट की पुष्टि हुई. दोनों ही 25 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से लौटे थे और उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. इसके बाद ओमिक्रोन है या नहीं, इसकी जांच के लिए सैंपल को पुणे के NIV में जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया था. अब उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इसी के साथ महाराष्ट्र में ओमिक्रोन से संक्रमितों की संख्या 10 हो गई है. देशभर में अब तक 23 लोगों में ओमिक्रोन वेरिएंट की पुष्टि हुई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविराट कोहली तीनों फॉर्मेट में 50 जीत दर्ज करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी, धोनी और पोंटिंग पीछे छूटे
    Next Article शादी के 7 साल तक पत्‍नी के नाम ही रहेगा दहेज, सुप्रीम कोर्ट ने विधि आयोग से कही ये बात

    Related Posts

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    November 10, 2026

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    November 10, 2026

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    निशा भगत आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच के आदेश, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया बड़ा फैसला

    *काण्ड्रा-चौका मार्ग पर बालू लदा टीपर पलटा, चालक जख्मी

    जिला पदाधिकारी ने मंझौल अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

    मंझौल में बाल श्रम के विरुद्ध होटल में सघन छापेमारी, नाबालिग बाल श्रमिक विमुक्त विमुक्त

    जनहित से जुड़ी योजनाओं व विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर करें निष्पादन : डीएम

    भागाबांध ने रिचितुका को हराकर फुटबॉल खिताब पर जमाया कब्जा

    राजस्व संग्रह और राजस्व – न्याय संबंधित समीक्षात्मक बैठक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.