Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा कार्यकर्ताओं के आवास पर लगे पार्टी ध्वज के जलाने को लेकर भाजपाइयों में उबाल, बिरसानगर थाना में दर्ज कराई शिकायत
    Breaking News Headlines अपराध झारखंड राजनीति

    भाजपा कार्यकर्ताओं के आवास पर लगे पार्टी ध्वज के जलाने को लेकर भाजपाइयों में उबाल, बिरसानगर थाना में दर्ज कराई शिकायत

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 4, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा कार्यकर्ताओं के आवास पर लगे पार्टी ध्वज के जलाने को लेकर भाजपाइयों में उबाल, बिरसानगर थाना में दर्ज कराई शिकायत

    जमशेदपुर। पिछले विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद से जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में विकास योजनाओं के लगे शिलापट को क्षतिग्रस्त करने के बाद अब रात के समय भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों पर लगे पार्टी ध्वज, नेताओं के बैनर को फाड़ने और जलाने की शुरुआत की जाने लगी है। ताजा मामला है बिरसानगर क्षेत्र के जोन नंबर 1 बी का जहां पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता धनंजय साहू के घर पर लगे पार्टी ध्वज को राजनीतिक विद्वेष के कारण असामाजिक तत्वों ने रात के अंधेरे में जला दिया। इस घटना के बाद से जहां शहर के कार्यकर्ताओं में रोष है। वहीं, शनिवार को भाजपा बिरसानगर मंडल अध्यक्ष बबलू गोप और जिला महामंत्री राकेश सिंह के संग मंडल पदाधिकारी व अन्य कार्यकर्ताओं ने बिरसानगर थाना में इसकी लिखित शिकायत दर्ज की है। उन्होंने थाना प्रभारी को ज्ञापन देकर घटना से अवगत कराते हुए दोषियों की गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई करने की मांग की। घटना की जानकारी देते हुए जिला महामंत्री राकेश सिंह ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव के बाद से ही जमशेदपुर पूर्वी के विभिन्न क्षेत्रों में कभी विकास योजनाओं के शिलापट तो कभी कार्यकर्ताओं के घरों पर लगे झंडे को रात के अंधेरे में क्षतिग्रस्त किया जा रहा है। ऐसे कार्यों से असामाजिक तत्व द्वारा शांतिपूर्ण माहौल बिगाड़ने का कुत्सित प्रयास लगातार किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के संयम की परीक्षा ना लें, अन्यथा न्यूटन के तीसरे नियम (क्रिया के विपरीत समान प्रतिक्रिया) के आधार पर पार्टी के कार्यकर्ता भी उसी भाषा में जवाब देना जानते हैं। उन्होंने कहा कि बिरसानगर क्षेत्र की यह तीसरी घटना है इसके पूर्व भी कई मौकों पर भाजपा ने शिकायत दर्ज की परंतु किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने जिला प्रशासन से ऐसे राजनीतिक संरक्षण प्राप्त असामाजिक तत्वों के उपर कठोर कार्रवाई की मांग की। राकेश सिंह ने ऐसे अराजक तत्वों को चुनौती देते हुए कहा कि अगर दम है तो दिन के उजाले मे ऐसी हरकत करें तुरंत करारा जबाब उन्हीं की भाषा में दिया जाएगा। विकास कार्यों का मुकाबला विकास कार्यों से होना चाहिए इस तरह की ओछी मानसिकता के साथ निचली स्तर की राजनीति से लोगों को बाज आना चाहिए। कहा कि अगर ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की जाती है, तो भाजपा कार्यकर्ता जिला प्रशासन के खिलाफ़ आंदोलन का आगाज करेंगे।

    इस अवसर पर बिरसानगर मंडल अध्यक्ष बबलू गोप, मंडल उपाध्यक्ष गौतम दास, महामंत्री नरेश प्रसाद, तापस कर्मकार कार्यालय मंत्री बापुण बनर्जी, एसटी मोर्चा के अध्यक्ष निर्मल हेंब्रम, महामंत्री अविनाश कुमार सहित सत्या राव, राजा डे सोशल मीडिया प्रभारी कृपा गोप, चंदन बारी व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा कार्यपालक अभियंता पहुंचे कुंडहित हटिया जल मीनार का जायजा लेने
    Next Article नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ, 67 की उम्र में दिल्ली के अस्पताल में ली आखिरी सांस

    Related Posts

    बंगाल चुनाव में हार: ममता बनर्जी का बयान और बड़े आरोप | राष्ट्र संवाद

    May 5, 2026

    दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026 का भव्य आगाज | राष्ट्र संवाद

    May 5, 2026

    ठाणे: जनगणना ड्यूटी से इनकार करने वाले शिक्षकों पर FIR | राष्ट्र संवाद

    May 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बंगाल चुनाव में हार: ममता बनर्जी का बयान और बड़े आरोप | राष्ट्र संवाद

    दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026 का भव्य आगाज | राष्ट्र संवाद

    ठाणे: जनगणना ड्यूटी से इनकार करने वाले शिक्षकों पर FIR | राष्ट्र संवाद

    बीजेपी पर ‘वोट चोरी’ का आरोप: विपक्ष में क्यों नहीं कोई जेपी या अन्ना? | राष्ट्र संवाद

    बंगाल विजय: संघ की जमीनी साधना और भाजपा की जीत | राष्ट्र संवाद

    लोकतंत्र की मर्यादा और चुनावी विश्वास का संकट | राष्ट्र संवाद

    बंगाल की राजनीति और चुनावी हिंसा: लोकतंत्र की कसौटी | राष्ट्र संवाद

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: ६ मई २०२६ (बुधवार)

    31 मई तक प्रोजेक्ट तैयार न हुआ, चाबी लाभुकों को नहीं मिली तो 1 जून से अनशनःसरयू राय

    विश्व रेड क्रॉस दिवस पर जमशेदपुर में रक्तदान महायज्ञ, 100 दिवसीय अभियान की भी होगी शुरुआत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.