Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विद्युत विभाग ने खापचाडुंगरी में लगाया विशेष कैम्प, दर्जनों उपभोक्ताओं का हुआ समाधान
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    विद्युत विभाग ने खापचाडुंगरी में लगाया विशेष कैम्प, दर्जनों उपभोक्ताओं का हुआ समाधान

    News DeskBy News DeskDecember 4, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    विद्युत विभाग ने खापचाडुंगरी में लगाया विशेष कैम्प, दर्जनों उपभोक्ताओं का हुआ समाधान

    ● भाजपा नेता अंकित आनंद ने की थी माँग, उपायुक्त और विद्युत जीएम के आदेश पर लगा कैम्प

    घोड़ाबंधा पंचायत के खापचाडुंगरी आंगनबाड़ी केंद्र में शनिवार को बिजली विभाग ने एकदिवसीय विशेष कैम्प का आयोजन हुआ। शिविर में खापचाडुंगरी, राजा बस्ती सहित स्थानीय बस्तियों के विद्युत उपभोक्ताओं के विभिन्न समस्याओं का निराकरण हुआ। कैम्प के माध्यम से विद्युत उपभोक्तओं की विभिन्न समस्याओं यथा विपत्रीकरण, किश्त में भुगतान, एक मुस्त निपटारा योजनाओं का लाभ, खराब मीटर बदलना तथा अन्य समस्याओं का मौके पर निवारण हुआ। शिविर में 10 आवेदनों से कुल 39767 रुपये जमा हुए। वहीं गोविंदपुर थाना में दर्ज़ दो केस की एफआईआर राशि 6653 रुपये भी जमा हुए। कई बकायेदारों के लिए किश्तों में बिल भुगतान की सहूलियत भी दी गयी। शिविर में ख़राब और जले हुए बिजली मीटर बदलने संबंधित भी कई आवेदन जमा हुआ जिसका जल्द समाधान किया जायेगा। विदित हो कि पिछले दिनों खापचाडुंगरी में बिजली विभाग की छापेमारी और कार्रवाई के बाद कई बीपीएल उपभोक्ताओं को कनेक्शन से वंचित कर दिया गया था वहीं अधिकांश लोगों को भारी भरकम बिल थमाए जाने के बाद भाजपा नेता अंकित आनंद ने आंदोलन की चेतावनी दी थी। इस प्रकरण में डीसी सूरज कुमार और विद्युत जीएम प्रतोष कुमार के निर्देश के बाद सोमवार को जमशेदपुर डिवीज़न के विद्युत कार्यपालक अभियंता सुब्रतो बैनर्जी ने बैठक त्रिपक्षीय बैठक कर समाधान का भरोसा दिया था। शनिवार को इसी मामले में बिजली विभाग ने ग्रामीणों की समस्या समाधान को लेकर विशेष कैम्प का आयोजन किया जिसमें काफ़ी संख्या में लोगों को राहत मिली। शिविर में झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के एसडीओ आरवी महतो, जेई मीनाक्षी, अजय कुमार, आशीष कुमार, सहित अन्य विभागीय कर्मियों की उपस्थिति रही। वहीं शिविर के आयोजन में विशेष रूप से भाजपा नेता अंकित आनंद, पंकज मिश्रा, अशोक स्वामी, गणेश तिवारी सहित स्थानीय मिलन चौधरी, राजू लोहार, राजा कर्मकार के अलावे काफ़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहें। इस पहल के लिए बीजेपी नेता अंकित आनंद ने डीसी सूरज कुमार सहित विद्युत विभाग के पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया है।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआयुष्मान भारत के लाभार्थियों को निजी अस्पतालों में दिए जाने वाले रक्त के लिए सरकार चार्ज करे, यह सही नहीं:डॉ अजय
    Next Article आनंद मार्ग के विजन सेंटर से चयनित 10मोतियाबिंद रोगियों का ऑपरेशन 6 दिसम्बर को पूर्णिमा नेत्रालय में किया जाएगा

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.