Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पटमदा में भाजपा और आजसू कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प, कहा ‘नून रोटी खाएंगे हर बूथ पर कमल खिलाएंगे’
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

    पटमदा में भाजपा और आजसू कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प, कहा ‘नून रोटी खाएंगे हर बूथ पर कमल खिलाएंगे’

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 10, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटमदा में भाजपा और आजसू कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प, कहा ‘नून रोटी खाएंगे हर बूथ पर कमल खिलाएंगे’

    ● डबल इंजन की सरकार ने दिया विकास को रफ़्तार : सांसद विद्युत
    ● राष्ट्रीय सुरक्षा, किसान, जवान, नौजवानों के विषयों पर संवेदनशील रही है मोदी सरकार : सहिस
    ● लोकसभा चुनाव चौकीदार और ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान के बीच : दिनेश कुमार

    डबल इंजन की सरकार ने जमशेदपुर लोकसभा के पिछड़ेपन को दूर किया है। मोदी-रघुवर सरकार के निरंतर सहयोग से शहर और गाँव के बीच का अंतर कम हुआ। उक्त बातें जमशेदपुर लोकसभा के सांसद सह एनडीए के प्रत्याशी विद्युत वरण महतो ने कही। सांसद विद्युत वरण महतो पटमदा में भाजपा और आजसू कार्यकर्ताओं के मध्य आयोजित समन्वय बैठक को संबोधित कर रहे थे। यह बैठक लोकसभा चुनाव के निमित्त एनडीए कार्यकर्ताओं को मिशन मोदी के लिए एकजुट करने के आशय से आयोजित किया गया था।
    बैठक में भाजपा के पटमदा, बोड़ाम और कमलपुर के कार्यकर्ताओं समेत आजसू के पटमदा प्रखंड और बोड़ाम प्रखंड के लगभग एक हज़ार कार्यकर्ताओं ने शिरकत किया। बैठक पटमदा के लावा पंचायत स्थित शिक्षक भवन मैदान में आयोजित हुई।

    सांसद ने आह्वाहन किया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार ने अंतराष्ट्रीय स्तर पर भारत की मज़बूत उपस्थिति दर्ज़ कराई। वहीं दुश्मनों को उनके घर में घुसकर ज़वाब दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि 2019 का लोकसभा चुनाव राष्ट्रवाद के समर्थकों और देश विरोधी ताकतों के बीच है। कहा कि देश का चौकीदार मुस्तैद है तो चोर-लुटेरे संगठित हो गए हैं। कार्यकर्ताओं को संबोधित कर भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि यह चुनाव चौकीदार बनाम ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के बीच हो रही है और जनता चौकीदार के साथ है। आजसू से जुगसलाई क्षेत्र के विधायक रामचन्द्र सहिस ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कहा कि आम जनता का यह संकल्प है कि वे भले नून-रोटी खायेंगे लेकिन केंद्र में दुबारा पूर्ण बहुमत की मोदी सरकार बनाएंगे। सहिस ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा, किसान, जवान और नौजवानों के विषय पर मोदी नित भाजपा सरकार संवेदनशील है। उन्होंने आजसू कार्यकताओं को भाजपा से समन्वय बनाकर बूथ स्तर पर मज़बूत संगठन तैयार करने का निर्देश देते हुए चुनाव प्रचार अभियान में जुटने को कहा। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को निर्देश हुआ कि वे भाजपा के ध्वज के साथ में एनडीए के साथी दलों का ध्वज भी प्रचार में प्रयोग करें। भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि एनडीए के गठबंधन राष्ट्रवादी ताकतों का है। बैठक में विशेष रूप से सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक रामचन्द्र सहिस, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा, जुगसलाई विधानसभा संयोजक विमल जालान, जिला उपाध्यक्ष संदीप मिश्रा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मोचीराम बाउरी, वासुदेव मंडल, प्रदीप बेसरा, आजसू के पटमदा प्रखंड अध्यक्ष रामकृष्ण महतो, बोड़ाम प्रखंड अध्यक्ष रमानाथ महतो, आजसू जिला सह-सचिव सनत बेसरा, मंटू चरण दत्ता, कृपा सिंधु महतो समेत लगभग एक हज़ार कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा के जिला महामंत्री अनिल मोदी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन कमलपुर मंडल अध्यक्ष कृपासिंधु महतो ने किया।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआसन्न लोकसभा निर्वाचन 2019 के दौरान सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने
    Next Article देवघर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

    Related Posts

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    June 21, 2026

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    June 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.