Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने गढ़वा जिले में नए समाहरणालय भवन और बिरसा मुंडा स्मारक- सह -हैलीपैड विकास एवं रिसेप्शन भवन की रखी आधारशिला
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने गढ़वा जिले में नए समाहरणालय भवन और बिरसा मुंडा स्मारक- सह -हैलीपैड विकास एवं रिसेप्शन भवन की रखी आधारशिला

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 26, 2021No Comments6 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने गढ़वा जिले में नए समाहरणालय भवन और बिरसा मुंडा स्मारक- सह -हैलीपैड विकास एवं रिसेप्शन भवन की रखी आधारशिला

    ◆ *रंका मोड़ पर नवनिर्मित इंदिरा प्रियदर्शनी घंटाघर और देश की पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत इंदिरा गांधी की प्रतिमा का मुख्यमंत्री ने किया अनावरण
    =========================
    ◆ मुख्यमंत्री ने स्नातक प्रशिक्षित 89 शिक्षकों को सौंपा नियुक्ति पत्र, लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का किया वितरण
    =========================
    मख्यमंत्री ने कहा – पलाश ब्रांड का टर्न ओवर अगले 1 साल में 15 सौ करोड़ रुपए करने के लक्ष्य के साथ सरकार कर रही काम

    पलामू और गढ़वा जैसे जिलों में पेयजल और सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकार बना रही विशेष कार्य योजना
    ==========================
    ● *आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का हिस्सा बनें , विकास योजनाओं का लें लाभ*

    ● *राज्य का विकास तभी होगा , जब यहां के लोगों के हाथ मजबूत होंगे*

    *श्री हेमन्त सोरेन*
    *मुख्यमंत्री, झारखंड*

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज गढ़वा जिला वासियों को कई सौगातें दी । मुख्यमंत्री ने कल्याणपुर में नए समाहरणालय भवन तथा बिरसा मुंडा स्मारक- सह -हैलीपैड विकास एवं रिसेप्शन भवन की आधारशिला रखी । इसके साथ रंका मोड़ पर नवनिर्मित इंदिरा प्रियदर्शनी घंटाघर और देश की पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत इंदिरा गांधी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया । इस अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपा तथा लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया । इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पलामू और गढ़वा जैसे जिले शैडो एरिया में आते हैं । ऐसे में यहां घर-घर नल के माध्यम से पीने का पानी तथा सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकार विशेष कार्य योजना बना रही है।

    *कोरोना के बीच जीवन को सामान्य बनाने तथा विकास की गति को दी जा रही धार*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में हमारी सरकार के गठन के कुछ ही महीने हुए थे कि कोविड-19 महामारी ने पूरी दुनिया को अपने आगोश में ले लिया। झारखंड भी इससे अछूता नहीं था। सारी व्यवस्थाएं अस्त-व्यस्त हो गई थी । लेकिन, हमारी सरकार ने आप सभी के सहयोग और बेहतर प्रबंधन के माध्यम से कोरोना को नियंत्रित करने में कामयाबी हासिल की। हालांकि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है । लेकिन , इन सबके बीच पूरी सावधानी और सतर्कता के साथ जीवन को सामान्य बनाने तथा विकास की गति को तेज करने की दिशा में सरकार ने पहल शुरू कर दी है ।

    *अमन चैन और खुशहाली के साथ राज्य को आगे बढ़ाएंगे*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान हालात काफी भयावह हो गए थे । लोगों के सामने एक तरफ भोजन पर आफत था तो दूसरी तरफ बेरोजगारी । ऐसे में लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए सरकार ने मुफ्त भोजन के साथ साथ लोगों को रोजगार देने के लिए कई योजनाएं शुरू की । आने वाले दिनों में और भी कई योजनाएं शुरू की जा रही है । सरकार आने वाले दिनों में एक ऐसी लकीर खिंचेगी, जहां अमन चैन और खुशहाली के साथ राज्य को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा ।

    आपको अधिकार दिलाने आपके द्वार आ रही है सरकार

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस के मौके पर 15 नवंबर से पूरे राज्य में गांव और पंचायत स्तर पर आपके अधिकार- आपकी सरकार -आपके द्वार कार्यक्रम चला रही है । इसके माध्यम से आपकी समस्याओं को दूर करने के साथ विकास योजनाओं से जोड़ने का काम किया जा रहा है । आप सभी से आग्रह है कि इस अभियान से जुड़े और राज्य के विकास में सहभागी बने । उन्होंने कहा कि राज्य का विकास तभी होगा, जब यहां के लोगों के हाथ मजबूत होंगे।

    सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की दी जानकारी

    मुख्यमंत्री ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी एवं विकास योजनाओं से लोगों को अवगत कराते हुए जुड़ने को कहा। उन्होंने कहा कि झारखंड की 80 प्रतिशत आबादी ग्रामीण परिवेश में रहती है । इनमें आदिवासी अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग के लोगों की संख्या सबसे ज्यादा है । सरकार समाज के सभी वर्ग और तबके को ध्यान में रखकर योजनाएं बना रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, धोती साड़ी योजना, सुकन्या योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए योजना , किसानों के लिए लोन माफी योजना जैसी कई योजनाएं राज्य वासियों की उम्मीदों और जरूरतों को ध्यान में रखकर शुरू की गयी है। इन योजनाओं से हम झारखंड वासियों को एक बेहतर जीवन देने का काम कर रहे हैं।

    आपके उत्पादों को सरकार खरीदेगी

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सखी मंडलों द्वारा निर्मित उत्पादों को बाजार देने के लिए सरकार ने पलाश ब्रांड शुरू किया है । अगले 1 साल में पलाश ब्रांड के जरिए उत्पादों का टर्नओवर 15 सौ करोड़ रुपए करने के लक्ष्य के साथ सरकार काम कर रही है । उन्होंने यह भी कहा कि कुपोषण मुक्त झारखंड बनाने के लिए सप्ताह में 6 दिन बच्चों को अंडा देने का सरकार ने निर्णय लिया है । उन्होंने लोगों से कहा कि वह अंडा उत्पादन करें । सरकार उसे खरीदेगी। उन्होंने कहा कि झारखंड के संसाधनों को दूसरे राज्य में ले जाकर वहां से निर्मित उत्पादों को यहां लाकर बेचा जाता है । हमारी कोशिश है कि हमारे संसाधन का यही इस्तेमाल हो । इन संसाधनों से उत्पादों का यहीं निर्माण हो , जिसे सरकार प्रमोट करेगी ।

    प्रशिक्षित शिक्षकों को मिला नियुक्ति पत्र, लाभुकों में बांटी परिसंपत्ति

    मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्नातक प्रशिक्षित 89 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। वहीं, मुख्यमंत्री सुकन्या योजना, फूलो झानो आशीर्वाद योजना, दुधारू गाय योजना, यूनिवर्सल पेंशन योजना के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया । उन्होंने सखी मंडलों को कैश क्रेडिट लिंकेज योजना के तहत 6 करोड़ तथा सामुदायिक निवेश निधि योजना के तहत 5 करोड़ 17 लाख 75 हज़ार रुपए का चेक दिया। इसके अलावा खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए शैलेंद्र पाठक, ट्रेडिशनल कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल करने वाली प्रियंका कुमारी , दीपक कुमार और अनु प्रियदर्शी तथा कोरबा भाषा शब्दकोश के रचयिता श्री हीरामन कोरवा को सम्मानित किया ।

    स अवसर पर स्थानीय विधायक और पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, कृषि मंत्री श्री बादल, पुलिस उप महानिरीक्षक श्री राजकुमार लकड़ा और गढ़वा जिले के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक समेत जिला प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद थे

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकिसान आंदोलन के एक साल पुरे होने पर 26/11 के शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि
    Next Article सरयू राय जी और उनके समर्थक ढोंग करना बंद करे जब धारा 144 हटाने का पहल करना है तो लगवाया ही क्यों :-श्री श्री हनुमान मंदिर निर्माण समिति

    Related Posts

    सरायकेला: बामणी नदी में अज्ञात महिला का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

    June 20, 2026

    मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात बस की तलाश में जुटी पुलिस

    June 20, 2026

    जमशेदपुर के पूर्व सांसद सुनील महतो हत्याकांड की मुख्य आरोपी शकुंतला महतो उर्फ ‘पुष्पा’ ने किया आत्मसमर्पण, 10 लाख की इनामी नक्सली थी

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सरायकेला: बामणी नदी में अज्ञात महिला का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

    मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात बस की तलाश में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर के पूर्व सांसद सुनील महतो हत्याकांड की मुख्य आरोपी शकुंतला महतो उर्फ ‘पुष्पा’ ने किया आत्मसमर्पण, 10 लाख की इनामी नक्सली थी

    ब्रिक्स मंच” पर चमकी जमशेदपुर की कला, सुमन प्रसाद ने बढ़ाया झारखंड का मान

    जमशेदपुर शुक्रवार को देर रात बड़ा हादसा टला, वोल्टास गोलचक्कर पर 22 चक्का ट्रेलर डिवाइडर से टकराया, चालक गंभीर

    मरीज की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, एमजीएम अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदने जा रहे मरीज को बचाया

    साकची में फायरिंग की चर्चा से मचा हड़कंप, पुलिस ने घटना से किया इनकार

    साकची में फायरिंग की चर्चा से मचा हड़कंप, पुलिस ने घटना से किया इनकार जमशेदपुर के साकची क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब अभिषेक जुबली दुकान के सामने एक युवक द्वारा गोली चलाए जाने की चर्चा तेजी से फैल गई। स्थानीय लोगों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की बातें होने लगीं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक युवक कथित तौर पर फायरिंग करने के बाद मौके से फरार हो गया, जिसके बाद आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना फैलते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई और मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने इस तरह की किसी भी घटना से स्पष्ट रूप से इनकार किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साकची क्षेत्र में फायरिंग की कोई पुष्टि नहीं हुई है और न ही किसी व्यक्ति के घायल होने या नुकसान पहुंचने की सूचना मिली है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

    ब्रह्मर्षि विकास मंच बागबेड़ा इकाई की बैठक संपन्न, समाज के बीच पहुंचकर शिक्षा और जनसमस्याओं पर काम करने का लिया संकल्प

    गोलमुरी पुलिस केंद्र में नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उद्घाटन, वृक्षारोपण भी किया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.