शुक्रवार को जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने साकची बाजार का निरीक्षण किया जहां उन्होंने तमाम दुकानदारों से मुलाकात कर बाजार में उत्पन्न हो रही समस्याओं को जाना
गौरतलब हो कि कुछ ही दिनों पूर्व बाजार एसोसिएशन ने बाजार में उत्पन्न हो रहे तमाम समस्याओं से विधायक सरयू राय को अवगत करवाया था जिसके बाद विधायक ने बाजार का भौतिक निरीक्षण किया वर्तमान समय में बाजार में मल्टी स्टोरी स्टोर बनाए जाने का प्रस्ताव लाया गया है वैसे एक बाजार के दुकानदारों ने तत्कालीन दुकान को जी प्लस टू किए जाने का परमिशन मांगा है दुकानदारों के अनुसार वर्ष 1953 में जो स्ट्रक्चर बाजार में टाटा कंपनी ने बनाया था आज भी उसी स्ट्रक्चर पर तमाम दुकानदार निर्भर है अगर दुकानों को जी प्लस टू यानी ऊपर दो तल्ले बनाने का परमिशन मिल जाता है तो दुकानदारों को सामान बेचने में काफी सहूलियत होगा साथ ही बाजार में कभी भी अतिक्रमण की समस्या नहीं होगी साथ ही साथ बाजार में जर्जर अवस्था में पड़े शौचालय पार्किंग की समस्या जैसे समस्याओं से भी दुकानदारों ने विधायक को अवगत करवाया है विधायक सरयू राय ने दुकानदारों को आश्वासन दिया है कि वे इस मुद्दे को लेकर सरकार से और टाटा कंपनी प्रबंधन से भी बातचीत करेंगे ताकि इसका सही हल निकल कर सामने आ सके ।

