झारखंड प्रदेश कांग्रेस कोल्हान के प्रवक्ता एवं जन जागरण अभियान बोकारो जिला के प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि कल बोकारो में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर का जन जागरण अभियान के तहत भव्य स्वागत की तैयारी पूरी कर ली गई है और वे दो दिवसीय बोकारो दौरे के लिए कल प्रस्थान करेंगे श्री तिवारी ने कहा कि बोकारो प्रदेश अध्यक्ष का गृह जिला है इसलिए कल जन जागरण अभियान के स्वरूप को भव्य बनाया गया है उन्होंने कहा की केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं आसमान छूती महंगाई के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर के नेतृत्व में पूरे राज्य में जन जागरण अभियान पार्टी के सभी सम्मानित नेताओं कार्यकर्ताओं के सहयोग से पूरे प्रदेश मे प्रभावी ढंग से चल रहा है और यह 29 नवंबर तक पूरे जोर-शोर से के साथ चलता रहेगा उन्होंने कहा इस अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी प्रखंड पंचायतों टोलो मोहल्लों में पहुंचकर जनता को जगाने का काम कर रही हैं

