Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » क्रिप्टो करेंसी के लिए दरवाजे बंद नहीं करेगी भारत सरकार
    Breaking News Business Headlines

    क्रिप्टो करेंसी के लिए दरवाजे बंद नहीं करेगी भारत सरकार

    News DeskBy News DeskNovember 18, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. दुनिया भर में क्रिप्टो करेंसी का क्रेज बढ़ रहा है और भारत में भी इसके निवेशकों की संख्या दिन-रात बढ़ रही है. इस बीच भारत सरकार ने भी क्रिप्टो करेंसी के लिए दरवाजे बंद नहीं करने का फैसला किया है.भारत सरकार ने Crypto पर अलग रवैया अपनाने का फैसला किया है. भारत में क्रिप्टो करेंसी को मुद्रा के रूप में अनुमति नहीं दी जाएगी. इसका मतलब यह है कि अगर किसी के पास बिटकॉइन या इथेरियम जैसी क्रिप्टो करेंसी है तो वह उससे शेयर, गोल्ड या बॉन्ड की तरह रख सकते हैं, लेकिन उसे करेंसी की तरह किसी सेवा या सामान के लिए पेमेंट करने में उपयोग नहीं कर सकते.

     

    क्रिप्टो करेंसी के नियमन के मसले पर भारत सरकार की समिति और ब्रोकरेज एवं ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म की मीटिंग में जिस एक मुद्दे पर सहमति बनी है उसमें से एक यह है कि भारत में क्रिप्टो करेंसी का एक्टिव सॉलीसिटेशन नहीं किया जाएगा. इसका मतलब यह है कि निवेशकों को किसी भी तरीके से क्रिप्टो करेंसी में निवेश के लिए प्रेरित नहीं किया जाएगा. इसका एक मतलब यह भी है कि क्रिप्टोकरंसी के भाव में होने वाले भारी उतार-चढ़ाव को दिखाकर निवेशकों को शानदार रिटर्न का वादा भी नहीं किया जा सकेगा.

     

    एक्टिव सॉलीसिटेशन का मतलब यह है कि किसी व्यक्ति या संस्था द्वारा आम लोगों को एक संवाद के रूप में उसके फायदे बताकर अपनी सेवाओं को खरीदने या सब्सक्राइब करने के लिए लुभाना. अगर कोई कंपनी निवेशकों को कुछ साल बाद के वित्तीय लक्ष्य को पूरा करने के लिए किसी निवेश विकल्प में जाने को प्रेरित करती है तो उसे एक्टिव सॉलीसिटेशन कहते हैं. मसलन अगर आप पांच साल बाद कार खरीदने के लिए दस लाख रुपये जोड़ना चाहते हैं तो आपको यह कहा जा सकता है कि हर महीने इस स्कीम में सिर्फ 10,000 रुपये हर महीने निवेश करने की जरूरत है.

    निवेश पर रिटर्न का वादा नहीं

    हाल में संपन्न हुए कई क्रिकेट मैच में क्रिप्टो ट्रेडिंग एक्सचेंज ने जमकर विज्ञापन दिया था. क्रिप्टो ट्रेडिंग एक्सचेंज अपने विज्ञापन में यह बताती हैं कि क्रिप्टो करेंसी में निवेश इन्वेस्टमेंट का शानदार विकल्प है.इस निवेश से बेहतरीन रिटर्न कमाने में सफलता मिल सकती है. कुछ क्रिप्टो एक्सचेंज फिक्स डिपाजिट के रिटर्न की तुलना क्रिप्टो के डिपाजिट से करने के बाद निवेशकों को यह बताने में जुटे हैं कि क्रिप्टो में शानदार भविष्य है. अगर वह क्रिप्टो में निवेश करते हैं तो उन्हें बैंक फिक्स डिपाजिट या निवेश के अन्य विकल्पों की तुलना में शानदार रिटर्न मिल सकता है.

    शेयर भी नहीं करते गारंटीड रिटर्न का वादा

    भारत में मौजूदा नियमों के अनुसार शेयर बाजार में निवेश का विकल्प उपलब्ध कराने वाले ऑप्शन भी निवेशकों को गारंटीड रिटर्न का वादा नहीं करते. ऐसे में क्रिप्टो एक्सचेंज अगर शानदार रिटर्न की तस्वीर दिखा कर निवेशकों को अपने प्लेटफार्म पर आने के लिए लुभाते हैं तो यह नियमों का सीधा-सीधा उल्लंघन है. भारत सरकार की इस मीटिंग में ऐसे संकेत मिले हैं कि सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया या सेबी को एक संपत्ति के रूप में क्रिप्टो करेंसी के नियमन की जिम्मेदारी दी जा सकती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी, मेरा ही एडवांस वर्जन: उमा भारती
    Next Article सर्दी के तेवर हुये तीखे, फतेहपुर में पारा पहुंचा 2.4 डिग्री, मावठ के आसार

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.