Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी, मेरा ही एडवांस वर्जन: उमा भारती
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी, मेरा ही एडवांस वर्जन: उमा भारती

    News DeskBy News DeskNovember 18, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रयागराज . पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता उमा भारती ने प्रयागराज में सीएम योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी मेरा ही एडवांस वर्जन है. उमा ने योगी के कार्यों की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि अब भाजपा के सामने कोई टिकने वाला नहीं है. वहीं विपक्षी दलों को निशाना बनाते हुए बोलीं, मुलायम सिंह यादव के परिवार में भगदड़ मची है. मायावती जमीन पर कहीं दिखाई ही नहीं दे रहीं हैं. वह तो हमेशा आइसोलेशन में रहती हैं. उमा ने कहा कि योगी मेरे छोटे भाई जैसे हैं. मुझे बहुत प्रिय हैं. मेरे गुरुजी और उनके गुरुजी मित्र रहे हैं.

    उमा ने बताया कि 2017 में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के शपथ ग्रहण समारोह से लौटते हुए हवाई जहाज में ही मुझे अमित शाह ने बता दिया था कि योगी यूपी के सीएम बनेंगे. उन्होंने कहा था कि दीदी लगता है योगी आदित्यनाथ के पक्ष में फैसला होने वाला है. विधायक उनके पक्ष में हैं. अमित शाह, रामलाल जी और मैं तीन लोग ही थे. मुझे बड़ी प्रसन्नता हुई थी.
    पूर्व मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों पर जमकर हमला भी बोला. उन्होंने कहा कि इस बार यूपी में विपक्षी दलों के लिए दहाई का आंकड़ा भी छूना मुश्किल हो जाएगा. योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए उन्होंने जो कार्य किया है, उसे भुलाया नहीं जा सकता.

    उमा ने कहा कि योगी ने निर्लिप्त भाव से, लेकिन संलिप्त होकर प्रदेश का विकास किया है. जनता ने पूरा मन बना लिया है. यूपी में फिर से योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत से कमल खिलने जा रहा है.

    यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी की बढ़ती सक्रियता को लेकर उमा ने कहा कि चुनाव के समय जो लोग आते हैं, उनके बारे में जनता बखूबी जानती है. चुनाव के लिए पांच साल संघर्ष करना पड़ता है, इसके लिए जेल जाने से लेकर डंडे भी खाने पड़ते हैं. कांग्रेस पार्टी का कभी जमाना था. तब उनके पूर्वजों ने सड़क पर संघर्ष किया था, जिसकी बदौलत सत्ता पर काबिज हुए थे. अब माहौल बदल गया है. जनता परिवारवाद से ऊब चुकी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article क्रिप्टो करेंसी के लिए दरवाजे बंद नहीं करेगी भारत सरकार

    Related Posts

    सांसद, विधायक एवं पुलिस अधीक्षक ने फीता काटकर नये थाना भवन का उद्घाटन किया

    April 26, 2026

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध बालू उठाव का खेल

    April 26, 2026

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    April 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सांसद, विधायक एवं पुलिस अधीक्षक ने फीता काटकर नये थाना भवन का उद्घाटन किया

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध बालू उठाव का खेल

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

    पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए जिला व प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित

    झारखंड विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण, प्रशिक्षु अधिकारियों को दी गई प्रशासनिक सीख

    गुर्रा नदी की जर्जर पुलिया बनी जानलेवा खतरा, 10 गांवों का संपर्क संकट में, मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

    मजदूर आंदोलन के आगे झुकी ठेका कंपनी, यूसील भाटीन माइंस में 4 दिन की हड़ताल के बाद मांगों पर बनी सहमति, ओवरटाइम दोगुना व कैंटीन शुरू करने का फैसला

    अग्रसेन भवन समिति चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, दीपक व अमित बने सचिव-उपसचिव, नई कमेटी ने आधुनिकरण का रखा लक्ष्य

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.