Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम को बीजेपी नेता अंकित आनंद ने बताया चुनावी जुमला, पूछा महीनों पहले के पेंशन आवेदन अबतक लंबित क्यों ? बीडीओ ने दिया उचित समाधान का भरोसा
    Breaking News झारखंड राजनीति

    आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम को बीजेपी नेता अंकित आनंद ने बताया चुनावी जुमला, पूछा महीनों पहले के पेंशन आवेदन अबतक लंबित क्यों ? बीडीओ ने दिया उचित समाधान का भरोसा

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 17, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    “आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम को बीजेपी नेता अंकित आनंद ने बताया चुनावी जुमला, पूछा महीनों पहले के पेंशन आवेदन अबतक लंबित क्यों ? बीडीओ ने दिया उचित समाधान का भरोसा

    ● “सेवा देने की गारंटी” क़ानून के अनुपालन पर भी खड़े किये सवाल
    ● पूर्व के पेंशन आवेदन पहले निबटाएँ, तब जनता के बीच जाये सरकार : अंकित

    झारखंड सरकार द्वारा सभी प्रखंड और पंचायतों में “आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम संचालित कर रही है। इस अभियान और सरकार की मंशा पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए भाजपा के पूर्व जमशेदपुर महानगर प्रवक्ता अंकित आनंद ने कड़ा एतराज जताया है। बुधवार को अंकित आनंद ने ट्वीट करते हुए जिला उपायुक्त सूरज कुमार सहित जिले के डीडीसी और जमशेदपुर प्रखंड के बीडीओ से कई गंभीर सवाल किया है। अंकित ने सरकार की ‘सेवा देने की गारंटी’ क़ानून के अनुपालन को भी चिंतनीय बताया। कहा कि इसी वर्ष चार महीनें पूर्व, जून और सितंबर माह के मध्य में सभी पंचायत भवनों में शिविर आयोजित कर योग्य लाभुकों से पेंशन आवेदन जमा लिये गये थें। आजतक उन आवेदनों पर कार्रवाई लंबित है, और आवेदक पेंशन की राह निहार रहे हैं। प्रखंड और अंचल स्तर पर ऐसे लंबित मामलों के आंकड़ें असंख्य है। सेवा देने की गारंटी क़ानून की भी अनुपालन सुनिश्चित नहीं होती जिससे समयबद्ध तरीके से आवेदनों का निष्पादन हो। बीजेपी नेता अंकित आनंद ने सवाल किया कि एक ही काम के लिए छह महीनों के अंदर दो बार जनता के बीच शिविर आयोजित करना और पुराने मामलों का निष्पादन नहीं करना महज़ चुनावी जुमला नहीं तो फ़िर और क्या है। इससे सरकारी मशीनरी की क्षमताएँ और समय दोनों ही प्रभावित हो रही है। सरकार और प्रशासन की साख बची रहे इसके लिए श्रेयस्कर होगा कि पूर्व के लंबित मामलों की समीक्षा हो और पुराने मामलों को निष्पादित करने के बाद ही जनता के मध्य पहुँचकर शिविर आयोजित करनी चाहिए। जरूरतमंदों में महज उम्मीद जगाना और महीनों तक आशान्वित रखने की परिपाटी में सुधार लाने के लिए उपायुक्त सूरज कुमार सहित बीडीओ प्रवीण कुमार से आग्रह किया। बीजेपी नेता अंकित आनंद के ट्वीट के बाद जमशेदपुर प्रखंड के बीडीओ प्रवीण कुमार ने अंकित को बताया कि पिछले महीनों में आयोजित कैम्प में लगभग 5 हज़ार पेंशन आवेदनों को स्वीकृत किया गया, कई आवेदन रिजेक्ट भी हुए हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि आवेदक के नाम और पंचायत का विवरण साझा करने पर वे अग्रेतर जाँच कर उचित समाधान सुनिश्चित करेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन गोस्सनर कॉलेज के 50वां स्वर्ण जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए
    Next Article भाजपा नेता राम सिंह मुंडा के हमलावर के गिरफ्तारी ना होने पर भाजपा आक्रोशित, वरीय पुलिस अधीक्षक से नेताओं ने की मुलाकात

    Related Posts

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    August 9, 2026

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    जेन-जी और अल्फा: आंदोलन के संकेत और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    आदिवासी दिवस की चांडिल अनुमंडल में धूम

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.