Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत को आईसीसी ने दी 3 बड़े आयोजन की जिम्मेदारी, पाकिस्तान में होगी चैंपियंस ट्रॉफी
    Breaking News Headlines

    भारत को आईसीसी ने दी 3 बड़े आयोजन की जिम्मेदारी, पाकिस्तान में होगी चैंपियंस ट्रॉफी

    News DeskBy News DeskNovember 17, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दुबई. आईसीसी ने 2024 से 2031 के बीच होने वाले 8 बड़े इवेंट के मेजबानों की घोषणा कर दी है. भारत को 3 बड़े इवेंट की जिम्मेदारी दी गई है. भारत में 2026 का टी20 वर्ल्ड कप, 2029 की चैंपियंस ट्रॉफी और 2031 का वनडे वर्ल्ड कप होगा. मालूम हो कि 2023 का वनडे वर्ल्ड कप भी भारत में ही होना है. पाकिस्तान को लंबे समय बाद आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी मिली है. वहां 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी होनी है.आईसीसी ने मंगलवार को टूर्नामेंट के वेन्यू घोषित किए. 2024 में होने वाला टी20 वर्ल्ड कप वेस्टइंडीज और अमेरिका में होगा. 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक को देखते हुए अमेरिका को जिम्मेदारी दी गई है. क्रिकेट 2028 ओलंपिक में शामिल हो सकता है. 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन पाकिस्तान में जबकि 2026 में टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन भारत और श्रीलंका दोनों जगहों पर होगा.आईसीसी ने 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की जिम्मेदारी जिम्बाब्वे, नामीबिया और साउथ अफ्रीका को दी है. 2028 में खेला जाने वाला टी20 वर्ल्ड कप न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में होगा. पिछले दिनों यूएई में हुए टी20 वर्ल्ड कप का खिताब ऑस्ट्रेलिया ने जीता है. 2029 में एक बार फिर आईसीसी इवेंट भारत लौटेगा. इस बार चैंपियंस ट्रॉफी भारत में होगा.आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन हर 2 साल पर करेगा. 2030 में होने वाला टी20 वर्ल्ड कप इंग्लैंड, आयरलैंड और स्कॉटलैंड में खेला जाएगा. वहीं 2031 में वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन एक भी भारत में ही होगा. 8 टूर्नामेंट कुल 12 देशों में कराए जाएंगे. मालूम हो कि 2022 में होने वाला टी20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में होना है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअब हवाई यात्रियों को घरेलू उड़ानों में फिर मिलेगा भोजन
    Next Article शादियों का सीजन शुरू: सोना पहुंचा 50 हजार रुपये के करीब

    Related Posts

    सांसद, विधायक एवं पुलिस अधीक्षक ने फीता काटकर नये थाना भवन का उद्घाटन किया

    April 26, 2026

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध बालू उठाव का खेल

    April 26, 2026

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    April 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सांसद, विधायक एवं पुलिस अधीक्षक ने फीता काटकर नये थाना भवन का उद्घाटन किया

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध बालू उठाव का खेल

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

    पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए जिला व प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित

    झारखंड विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण, प्रशिक्षु अधिकारियों को दी गई प्रशासनिक सीख

    गुर्रा नदी की जर्जर पुलिया बनी जानलेवा खतरा, 10 गांवों का संपर्क संकट में, मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

    मजदूर आंदोलन के आगे झुकी ठेका कंपनी, यूसील भाटीन माइंस में 4 दिन की हड़ताल के बाद मांगों पर बनी सहमति, ओवरटाइम दोगुना व कैंटीन शुरू करने का फैसला

    अग्रसेन भवन समिति चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, दीपक व अमित बने सचिव-उपसचिव, नई कमेटी ने आधुनिकरण का रखा लक्ष्य

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.