Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अब हवाई यात्रियों को घरेलू उड़ानों में फिर मिलेगा भोजन
    Breaking News Business Headlines

    अब हवाई यात्रियों को घरेलू उड़ानों में फिर मिलेगा भोजन

    News DeskBy News DeskNovember 17, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्‍ली. घरेलू हवाई सफर के दौरान एयरलाइन कंपनियां अब यात्रियों को फिर से खाना उपलब्‍ध करा सकेंगी. नागरिक विमानन मंत्रालय ने बताया कि हवाई यात्रियों को घरेलू उड़ानों में खाना परोसेने की एयरलाइंस को इजाजात दे दी गई है. इसके अलावा मंत्रालय ने सफर के दौरान हवाई यात्रियों को मैग्जीन समेत पढ़ने की दूसरी सामग्रियां देने की भी मंजूरी दे दी है. बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के चलते कम दूरी वाली घरेलू उड़ानों में यात्रियों को खाना उपलब्‍ध कराने और पढ़ने की कोई भी सामग्री देने पर पाबंदी लगा दी गई थी.नागरिक विमानन मंत्रालय ने कहा है कि एयरलाइन कंपनियां अब घरेलू उड़ानों में यात्रियों को किसी तरह की रोक के बिना खाना दे सकती हैं. साथ ही बताया कि कोविड प्रोटोकॉल के पालन से कोरोना संक्रमण के मामलो में कमी आई है. ऐसे में अब यात्रियों को हवाई सफर के दौरान खाना, ड्रिंक्‍स और मैग्जीन को दोबारा उपलब्‍ध कराने का फैसला किया गया है.कोरोना वायरस के फैलने की रफ्तार को काबू करने के लिए मार्च 2020 में लॉकडाउन का ऐलान किया गया था. इसके साथ ही देश-विदेश की उड़ान सेवाओं पर भी अस्‍थायी रोक लगा दी गई थी. कोरोना की पहली लहर के बाद मई 2020 में घरेलू उड़ानों को दोबारा शुरू किया गया. उस समय नागरिक विमानन मंत्रालय ने खास शर्तों के साथ यात्रियों को फ्लाइट में खाना देने की इजाजत दी थी. एयरलाइन कंपनियों को अपनी सीमित क्षमता के साथ उड़ान भरने की इजाजत दी गई थी, जिसे धीरे-धीरे बढ़ाया गया.मंत्रालय ने 18 अक्टूबर 2021 को 100 फीसदी यात्री क्षमता के साथ घरेलू उड़ानों को संचालित करने की मंजूरी दी. हालांकि, मंत्रालय ने एयरलाइंस व एयरपोर्ट ऑपरेटर्स से कहा है कि कोविड-19 को फैलने से रोकने के सभी उपाय सुनिश्चित किए जाएं. साथ ही यात्रा के दौरान कोविड अनुकूल व्यवहार का सख्‍ती से पालन कराया जाए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपत्रकार बुद्धिनाथ झा उर्फ अभिनाश की निर्मम हत्या के विरोध में मधेपुरा के वेब पोर्टल पत्रकार की एक बैठक बुलाई गई!
    Next Article भारत को आईसीसी ने दी 3 बड़े आयोजन की जिम्मेदारी, पाकिस्तान में होगी चैंपियंस ट्रॉफी

    Related Posts

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    April 26, 2026

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    April 26, 2026

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    April 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

    पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए जिला व प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित

    झारखंड विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण, प्रशिक्षु अधिकारियों को दी गई प्रशासनिक सीख

    गुर्रा नदी की जर्जर पुलिया बनी जानलेवा खतरा, 10 गांवों का संपर्क संकट में, मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

    मजदूर आंदोलन के आगे झुकी ठेका कंपनी, यूसील भाटीन माइंस में 4 दिन की हड़ताल के बाद मांगों पर बनी सहमति, ओवरटाइम दोगुना व कैंटीन शुरू करने का फैसला

    अग्रसेन भवन समिति चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, दीपक व अमित बने सचिव-उपसचिव, नई कमेटी ने आधुनिकरण का रखा लक्ष्य

    झारखंड क्षत्रिय संघ ने दी स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह को श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.