आसमान छूती महंगाई और जन विरोधी नीतियों से अवगत कराने प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर जमशेदपुर में 16 नवंबर को :राकेश तिवारी
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कोलाहन के प्रवक्ता राकेश तिवारी कल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर के निर्देश पर अपने प्रभार जिला बोकारो के लिए सुबह 8:00 बजे प्रस्थान करेंगे जहां केंद्र सरकार की आसमान छूती महंगाई एवं जन विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस द्वारा निर्देशित जन जागरण अभियान की शुरुआत करेंगे श्री तिवारी ने बताया कि कल से पूरे राज्य में कांग्रेसका जन जागरण अभियान प्रत्येक जिले में प्रखंड से लेकर पंचायत गांव तक प्रारंभ होगा जिसके माध्यम से आम जनता को आसमान छूती महंगाई और जन विरोधी नीतियों से अवगत कराया जाएगा इस कार्यक्रम में पूरे राज्य का भ्रमण प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर करेंगे जमशेदपुर में दिनांक 16 नवंबर को उनका आगमन होगा और वे जन जागरण अभियान में स्वयं शरीक होंगे श्री तिवारी ने कहा पश्चिम सिंहभूम सरायकेला खरसावां होते हुए जमशेदपुर पहुंचने पर कांग्रेस के सभी सम्मानित नेताओं पूर्व विधायक पूर्व सांसद मंत्री पार्टी के सम्मानित कार्यकर्ता सभी प्रकोष्ठ ओं के नेता कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर उपस्थित होकर इस जन जागरण अभियान के रूप को भव्य बनाएं सफल बनाएं ताकि आम जनता जागे और इस केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों का खुलकर आम जनता विरोध करें यही हमारे इस जन जागरण अभियान का मकसद है