Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्कूल भवन का उद्घाटन
    Breaking News खबरें राज्य से बिहार

    स्कूल भवन का उद्घाटन

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadNovember 13, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रतन कुमार की रिपोर्ट

    खुटौना (मधुबनी) । स्थानीय सांसद आरपी मंडल ने अपने पैतृक गांव दुर्गीपट्टी के प्रांगण में फीता काटकर उत्क्रमित हाई स्कूल के नवनिर्मित ठक्कन मंडल स्मृति भवन का उद्घाटन किया । सांसद के पिता स्व. ठक्कन मंडल के नाम पर भवन का नाम रखा गया है । उन्होंने अपने जीवन काल में ही अपनी जमीन स्कूल को दान में दी थी । इस अवसर पर समारोह का आयोजन किया जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक तथा शिक्षाप्रेमियों ने हिस्सा लिया । समारोह की अध्यक्षता प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष संजीव कुमार कामत एवं संचालन संघ प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुमार अमर ने किया । इस अवसर पर सांसद श्री मंडल ने छात्रों को राष्ट्र के कर्णधार और शिक्षकों को राष्ट्र निर्माता बताते कहा कि बच्चों की प्रतिभा को उभारना और निखारना शिक्षकों का कर्तव्य है । उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के पिछड़े, अति पिछड़े एवं दलित महा– दलित बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत बताते विद्यालय को +2 उच्च विद्यालय में उत्क्रमित करवाने तथा प्रयोगशाला, पुस्तकालय एवं खेल गतिविधियों के विकास का आश्वासन दिया । जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष रजीक अहमद ने सांसद के स्वर्गीय पिता की उदारता एवं उनके शिक्षाप्रेम की प्रशंसा की और कहा कि अन्य लोगों को भी उनका अनुसरण करना चाहिए । बीआरपी राम पुकार रमन, सीआरसी खालिद अंजुम, जदयू के प्रदेश महासचिव महेंद्र कामत, भोला मंडल तथा कृष्णदेव महतो सहित अन्य लोगों ने भी समारोह को संबोधित किया ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा अजा मोर्चा की कार्यसमिति बैठक में गरजे रघुवर और आर्य, झारखंड सरकार पर लगाए दलित उपेक्षा के आरोप
    Next Article आसमान छूती महंगाई और जन विरोधी नीतियों से अवगत कराने प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष  राजेश ठाकुर जमशेदपुर  में 16 नवंबर को :राकेश तिवारी

    Related Posts

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    April 26, 2026

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    April 26, 2026

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    April 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

    पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए जिला व प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित

    झारखंड विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण, प्रशिक्षु अधिकारियों को दी गई प्रशासनिक सीख

    गुर्रा नदी की जर्जर पुलिया बनी जानलेवा खतरा, 10 गांवों का संपर्क संकट में, मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

    मजदूर आंदोलन के आगे झुकी ठेका कंपनी, यूसील भाटीन माइंस में 4 दिन की हड़ताल के बाद मांगों पर बनी सहमति, ओवरटाइम दोगुना व कैंटीन शुरू करने का फैसला

    अग्रसेन भवन समिति चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, दीपक व अमित बने सचिव-उपसचिव, नई कमेटी ने आधुनिकरण का रखा लक्ष्य

    झारखंड क्षत्रिय संघ ने दी स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह को श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.