Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विराट कोहली के बाद रोहित शर्मा ने भी मांगा आराम, BCCI का बढ़ा सिरदर्द
    Breaking News खेल

    विराट कोहली के बाद रोहित शर्मा ने भी मांगा आराम, BCCI का बढ़ा सिरदर्द

    News DeskBy News DeskNovember 12, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. भारत और न्यूजीलैंड के बीच 17 नवंबर से सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. सबसे पहले तीन टी20 मुकाबले खेले जाएंगे. फिर दो टेस्ट की सीरीज होगी जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा हैं. टी20 सीरीज के लिए रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम का ऐलान किया जा चुका है. लेकिन टेस्ट टीम का ऐलान अभी नहीं हुआ है.खबर है कि टेस्ट में कप्तानी को लेकर समस्या खड़ी हो गई है. विराट कोहली अभी आराम पर हैं और वे पहले टेस्ट में भी नहीं खेलेंगे. ऐसे में रोहित शर्मा को कप्तान बनाए जाने की तैयारी थी. लेकिन उन्होंने भी आराम मांग लिया है. ऐसे में पहले टेस्ट में भारतीय टीम की कप्तानी कौन करेगा इस पर चयनकर्ता माथापच्ची कर रहे हैं. अगर रोहित और कोहली दोनों को आराम मिलता है तो अजिंक्य रहाणे को कप्तान बनाया जाएगा.
    खबर के अनुसार, रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान आराम मांगा. विराट कोहली पहले टेस्ट के दौरान आराम पर रहेंगे. ऐसे में कप्तान को लेकर असमंजस की स्थिति हो गई है. वैसे तो अजिंक्य रहाणे भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान हैं. कोहली के टीम में नहीं होने पर टेस्ट में वे ही कप्तानी करते हैं. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उनके नेतृत्व में ही टीम इंडिया ने सीरीज फतेह की थी. लेकिन अब चयनकर्ता रहाणे की जगह रोहित को उपकप्तान बनाने पर विचार कर रहे हैं. ऐसे में रोहित को कप्तानी मिलने की बात कही जा रही थी. लेकिन उनके आराम पर जाने की कंडीशन में रहाणे का ही विकल्प बचता है.

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच कानपुर में होगा. फिर दूसरा टेस्ट मुंबई में खेला जाएगा. रोहित और विराट कोहली की गैरमौजूदगी में अजिंक्य रहाणे कानपुर टेस्ट में कप्तानी संभालेंगे. विराट दूसरे टेस्ट के लिए लौट आएंगे. इसके साथ ही कप्तानी भी उनके पास आ जाएगी. न्यूजीलैंड से सीरीज पूरी होने के कुछ दिनों बाद ही भारत को दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाना है. यह दौरा काफी अहम रहने वाला है. भारत ने आज तक दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज नहीं जीती है. ऐसे में इस दौरे पर टीम इंडिया पूरी ताकत के साथ उतरेगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदक्षिण कोरिया के लोग जिंदगी को समझने के लिए मौत का स्वाद चख रहे
    Next Article नवाब मलिक पर कसा शिकंजा, पुणे वक्फ बोर्ड जमीन घोटाले में 7 जगहों पर ईडी की छापेमारी

    Related Posts

    शहादत दिवस पर याद किए गए निर्मल महतो, संघर्ष और विचारों को किया नमन

    August 8, 2026

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    अवैध शराब के ठिकानों पर उत्पाद विभाग का धावा, तीन गिरफ्तार

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शहादत दिवस पर याद किए गए निर्मल महतो, संघर्ष और विचारों को किया नमन

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    अवैध शराब के ठिकानों पर उत्पाद विभाग का धावा, तीन गिरफ्तार

    सांसद विद्युत वरण महतो ने चार महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण की स्वीकृति के लिए पथ निर्माण विभाग के सचिव को सौंपा ज्ञापन

    हर घर तिरंगा अभियान के तहत माटीगोड़ा स्कूल में गूंजा वंदे मातरम्

    बहुआयामी प्रतिभा के धनी थे कविगुरु टैगोर – डॉ सारंगी

    27 सौ लॉटरी टिकट के साथ युवक गिरफ्तार

    नशा से बचें और इंटरनेट का उपयोग कैरियर बनाने में करें – कुशवाहा

    रुपए लेने का आरोप लगाने वाले पर मानहानि तथा एस सी एसटी का मुकदमा दायर करेंगे::: मनोज सरदार

    मतदान केन्द्रों पर विशेष शिविर, मतदाताओं से लिए गए फॉर्म-6 व 8

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.