Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दक्षिण कोरिया के लोग जिंदगी को समझने के लिए मौत का स्वाद चख रहे
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    दक्षिण कोरिया के लोग जिंदगी को समझने के लिए मौत का स्वाद चख रहे

    News DeskBy News DeskNovember 12, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सियोल . दक्षिण कोरिया के लोग इन दिनों जिंदगी को बेहतर ढंग से समझने और इसे सुधारने के लिए मौत का स्वाद चख रहे हैं. जिंदगी को बेहतर ढंग से समझाने वाले इस तरीके को नाम दिया गया है ‘लिविंग फ्यूनरल’.‘लिविंग फ्यूनरल’ प्रक्रिया के दौरान व्यक्ति दस मिनट तक ताबूत में कफन ओढ़कर लेटा रहता है और उससे पहले उन सारी रस्मों को भी अंजाम दिया जाता है जो किसी व्यक्ति की वास्तविक मौत के बाद किया जाता है.
    दक्षिण कोरिया में पिछले सात साल में करीब 25,000 लोग जिंदा रहते हुए अंतिम संस्कार की प्रक्रिया से गुजर चुके हैं.

    लिविंग फ्यूनरल’ की शुरुआत ह्योवोन हीलिंग कंपनी ने साल 2012 में की थी. कंपनी का दावा है कि लोग स्वेच्छा से उनके पास आते हैं. उन्हें उम्मीद है कि जीवन खत्म होने से पहले मौत का अहसास करके वो अपनी जिंदगी को बेहतर बना सकते हैं. 75 वर्षीय चो जे-ही ने हाल ही में ह्योवोन हीलिंग सेंटर के ‘डाइंग वेल’ प्रोग्राम में ‘लिविंग फ्यूनरल’ को अनुभव किया. इसके बारे में उनका कहना है कि एक बार जब आप मौत को महसूस कर लेते हैं तो उसे लेकर सजग हो जाते हैं. तब आप जीवन में एक नया दृष्टिकोण अपनाते हैं.आसन मेडिकल सेंटर के पैथोलॉजी विभाग के एक प्रोफेसर यू यून-साइल ने बताया कि कम उम्र में भी मौत के बारे में सीखना और उसकी तैयारी करना महत्वपूर्ण है. यू मौत के बारे में एक किताब भी लिख चुके हैं. 28 वर्षीय छात्र चोई जिन-कुयु ने इस प्रोग्राम में अपने अनुभव के बारे में बताया कि जब वह ताबूत में बंद थे तो उन्हें खुद को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिली. उन्हें अहसास हुआ कि अक्सर वे दूसरों को अपने प्रतिद्वंद्वियों के तौर पर देखते हैं, लेकिन ताबूत में जाने के बाद उन्हें इल्म हुआ कि इन सब बातों का कोई महत्व नहीं है. इसके अलावा चेई ने बताया कि उन्हें आभास हुआ कि वो नौकरी में जाने के बजाए स्नातक के बाद अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने वाले हैं.
    उल्लेखनीय है कि लोग अपनी जिंदगी में सुधार लाने के लिए क्या कुछ नहीं करते. यह एक ऐसी प्रक्रिया है, जो मौत आने तक निरंतर चलती रहती है. अभी तक जिंदगी में सुधार करने के लिए कई तरह के तरीके इजाद किए जा चुके हैं. कोई मानता है कि नियमित योग करने से जिंदगी में सुधार आता है तो कोई जिंदगी में सुधार के लिए आर्ट ऑफ लिविंग की क्लासेज लेता दिखाई देता है. इन्हीं तरीकों में एक और तरीका भी शामिल हो गया है. हालांकि जब हम आपको इस तरीके के बारे में बताएंगे तो आप भी सोचने को मजबूर हो जाएंगे कि इंसान किसी चीज को पाने के लिए क्या कुछ नहीं कर सकता.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवाराणसी में भव्य दीपोत्सव,देव दीपावली पर 15 लाख दीयों से सजेंगे घाट
    Next Article विराट कोहली के बाद रोहित शर्मा ने भी मांगा आराम, BCCI का बढ़ा सिरदर्द

    Related Posts

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी – ललित गर्ग

    August 8, 2026

    शहीद निर्मल महतो की पूजा-अर्चना कर तिरंगा किया समर्पित, राष्ट्र सम्मान की उठी मांग

    August 8, 2026

    निर्मल महतो की शहादत को विधायक संजीव सरदार ने किया नमन, चमरिया गेस्ट हाउस में अर्पित की श्रद्धांजलि

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी – ललित गर्ग

    शहीद निर्मल महतो की पूजा-अर्चना कर तिरंगा किया समर्पित, राष्ट्र सम्मान की उठी मांग

    निर्मल महतो की शहादत को विधायक संजीव सरदार ने किया नमन, चमरिया गेस्ट हाउस में अर्पित की श्रद्धांजलि

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारियां पूरी, रविवार को साकची से निकलेगी विशाल यात्रा

    निर्मल महतो के शहादत दिवस पर मेयर सुधा गुप्ता ने अर्पित की श्रद्धांजलि

    विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर पीपुल्स अकादमी में रंगारंग कार्यक्रम

    बागबेड़ा वायरलेस मैदान के सुंदरीकरण की पहल, पुनीत जीवन संस्था ने लगाए पौधे

    पारडीह चौक के पास ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, 38 पुड़िया नशीला पदार्थ बरामद

    महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ CPI ने शुरू की पदयात्रा, 1 सितंबर को दिल्ली चलो का आह्वान

    एलबीएसएम कॉलेज में परीक्षा देने पहुंची छात्रा करंट की चपेट में, छात्रों में आक्रोश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.