Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अगलगी में लाखों की क्षति
    बिहार

    अगलगी में लाखों की क्षति

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadNovember 6, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रतन कुमार की रिपोर्ट

    खुटौना (मधुबनी) । स्थानीय दोनवारीहाट परिसर में दो व्यापारियों के गोदामों में दीपावली की रात अचानक आग लग गई जिसमें लाखों रुपयों की क्षति हो गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार आग में सुमित कुमार का आलू-प्याज गोदाम और रामचन्द्र सिंह का पत्ता-गिलास गोदाम जलकर राख हो गये । सुमित कुमार का कहना है कि वे दीपावली की पूजा के बाद गोदाम को अच्छी तरह बंद करके अपने घर लौट आए ।

    करीब आधी रात को उन्हें फोन से अगलगी की जानकारी दी गई । वे फौरन वहां पहुंच गये । तब तक पड़ोस के ग्रामीण आग बुझा रहे थे । ग्रामीणों के अनुसार करीब आधी रात को उधर से गुजरते किसी व्यक्ति ने उन्हें अगलगी की जानकारी दी और वे लोग आनन-फानन में आग बुझाने में जुट गये । रात्रि गश्त कर रही बाबूबरही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई । अग्निशमन विभाग को भी फोन किया गया । खजौली तथा फुलपरास से अग्निशामक गाड़ियां भी आईं । लेकिन तब तक दोनों गोदाम जल चुके थे ।

    आलू गोदाम को आलू की खेप पहुंचाने बाराबंकी से आया और गोदाम के पास लगा ट्रक भी आग की चपेट में आ गया । इससे उसपर लदा आलू भी जल गया । श्री कुमार तीन लाख रुपयों से अधिक की क्षति की जानकारी देते हैं तो रामचन्द्र सिंह छह लाख रुपयों से अधिक के नुकसान की बात बताते हैं । उनके गोदाम में भोज के पत्ते, गिलास और भोज में काम आनेवाली सामग्री रखे हुए थे जो पूरी तरह जलकर राख हो गए ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article भारत ने स्काटलैंड को रौंदा: 6.3 ओवर्स में ही 86 रनों टारगेट हासिल कर बड़ी जीत की हासिल, 8 विकेट से हराया

    Related Posts

    बांका के शंकरपुर में “माउंट लिटेरा जी स्कूल” का झारखंड के विधानसभाध्यक्ष ने किया भव्य उद्घाटन

    April 19, 2026

    अखिलेश यादव की चाय: पीते ही चायवाले पर फूड विभाग का छापा | राष्ट्र संवाद

    April 18, 2026

    बिहार को मिला नया ‘सम्राट’: सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बने | राष्ट्र संवाद

    April 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

    पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए जिला व प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित

    झारखंड विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण, प्रशिक्षु अधिकारियों को दी गई प्रशासनिक सीख

    गुर्रा नदी की जर्जर पुलिया बनी जानलेवा खतरा, 10 गांवों का संपर्क संकट में, मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

    मजदूर आंदोलन के आगे झुकी ठेका कंपनी, यूसील भाटीन माइंस में 4 दिन की हड़ताल के बाद मांगों पर बनी सहमति, ओवरटाइम दोगुना व कैंटीन शुरू करने का फैसला

    अग्रसेन भवन समिति चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, दीपक व अमित बने सचिव-उपसचिव, नई कमेटी ने आधुनिकरण का रखा लक्ष्य

    झारखंड क्षत्रिय संघ ने दी स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह को श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.