Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूपी: सरकार किसानों से गोबर खरीदकर बनाएगी बिजली, वाराणसी में लगेगा संयंत्र
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    यूपी: सरकार किसानों से गोबर खरीदकर बनाएगी बिजली, वाराणसी में लगेगा संयंत्र

    News DeskBy News DeskNovember 3, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मथुरा. उत्तर प्रदेश के पशुधन, दुग्ध विकास एवं मत्स्य मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने कहा है कि राज्य सरकार किसानों से गोबर खरीदकर बिजली बनाने का काम करेगी. मंत्री ने कहा कि इस परियोजना के तहत पहले संयंत्र की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में की जाएगी. संयंत्र के दो माह में शुरू होने की उम्मीद है.मंत्री सोमवार को राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड द्वारा ‘विकास परियोजना’ के तहत वाराणसी दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ समेत चार पक्षों के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने के अवसर संबोधित कर रहे थे. डिजिटल तरीके से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. चौधरी ने कहा कि इस परियोजना से प्रधानमंत्री की किसानों की आय दोगुनी करने की योजना के तहत डेयरी संयंत्र की उपयोगिता बढ़ जाएगी. इससे किसानों के साथ-साथ दुग्ध संघ को भी अधिक से अधिक मुनाफा होगा.उन्होंने कहा कि सरकार डेयरी पर दूध लाने वाले किसानों से गोबर खरीदकर बिजली बनाएगी. इससे जहां एक ओर किसानों को अतिरिक्त आय होगी, वहीं गोबर का सही ढंग से इस्तेमाल भी होगा. संयंत्र से निकले गोबर अपशिष्ट से जैविक खाद तैयार की जाएगी. चौधरी ने कहा कि यह पहल दुग्ध उत्पादकों के दूध उत्पादन खर्चों को कम करने और ग्राम स्तर पर निष्पक्ष और पारदर्शी दूध खरीद प्रणाली स्थापित करने में मदद करेगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबाहुबली से भी बड़ी फिल्म है एसएस राजामौली की आरआरआर
    Next Article विराट कोहली से बीसीसीआई खफा : टी20 के बाद वनडे की भी कप्तानी गंवा सकते हैं कप्तान

    Related Posts

    सुभाष चंद्रा मामला: कर्ज की दुनिया में इंसाफ का पैमाना क्या है?

    September 5, 2026

    शिक्षक दिवस विशेष: सर्च इंजन के युग में शिक्षकों की अनिवार्यता क्यों है सर्वोपरि?

    September 5, 2026

    20 साल से आवंटित प्लॉट पर दखल का इंतजार, प्रशासनिक आदेश भी बेअसर!

    September 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सुभाष चंद्रा मामला: कर्ज की दुनिया में इंसाफ का पैमाना क्या है?

    शिक्षक दिवस पर AI के दौर में शिक्षकों की भूमिका: रचनात्मकता बढ़ी, नैतिक मूल्य घटे

    शिक्षक दिवस विशेष: सर्च इंजन के युग में शिक्षकों की अनिवार्यता क्यों है सर्वोपरि?

    20 साल से आवंटित प्लॉट पर दखल का इंतजार, प्रशासनिक आदेश भी बेअसर!

    सूर्य मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव का समापन, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विजेताओं को किया पुरस्कृत

    जन्माष्टमी की धूम जमशेदपुर में: मंदिरों में विशेष सजावट और भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल

    डायल-112 सेवा बनी लोगों का भरोसा, औसतन 8 मिनट 42 सेकेंड में पहुंच रही जमशेदपुर पुलिस

    सुंदरनगर में छह दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारी तेज, विधिवत हुआ भूमि पूजन

    मानगो फ्लाईओवर की सौगात जल्द मिलेगी जनता को : अवधेश सिंह

    गांव के मैदान से ही निकलते हैं बड़े खिलाड़ी, प्रतिभाओं को अवसर जरूरी” : संजीव सरदार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.