Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ‌शख्सियत : दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत बने पारसनाथ मिश्रा
    Breaking News Headlines झारखंड धर्म बिहार राजनीति राष्ट्रीय शिक्षा

    ‌शख्सियत : दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत बने पारसनाथ मिश्रा

    News DeskBy News DeskOctober 28, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ‌शख्सियत : दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत बने पारसनाथ मिश्रा….भूख से पीड़ित लोगों को करा रहे हैं ‘आनंदभोज’

    अमन कुमार

    भारत भले ही आज विश्वगुरु बनने की तरफ अग्रसर हो, लेकिन देश में गरीबी और भुखमरी आज भी बड़ी समस्या बनी हुई है। दूर दराज आदिवासी इलाकों के अलावा शहरी हिस्सों में भी बहुत से ऐसे लोग हैं, जो गरीबी, भुखमरी जैसी समस्या से जूझ रहे हैं। ये वही शहर हैं, जहां अमीर लोग भी रहते हैं, लेकिन इन गरीबों और भूख में जीने वालों की तरफ बहुत कम लोगों का ध्यान जाता है। ये ऐसे लोग होते हैं, जो देश से भुखमरी को मिटाने का हर संभव प्रयास करते हैं। सामाजिक संस्था सुभाष युवा मंच व झारखंड राज्य पर्वेक्षण बोर्ड के सदस्य पारसनाथ मिश्रा ऐसी ही शख्सियत हैं। जो निरंतर अपने ऐसे ही सामाजिक कार्य कर समाज के लिए एक प्रेरणास्रोत बने हुए हैं। वह हर संभव जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में उन्होंने आनंद भोज का 307 वां आयोजन पटना में आयोजित किया, जिसमें पारसनाथ मिश्रा ने अपने हाथों से पटना स्थित महावीर मंदिर से भोजन के पैकेट बांटकर इसकी शुरूआत की। इतना ही नहीं, उनके द्वारा कई अन्य जरूरतमंदों, लाचार व रिक्शाचालकों के बीच भी भोजन के पैकेट विभिन्न स्थानों पर भी वितरित किए गए। इस दौरान पारसनाथ मिश्रा ने कहा कि भुखमरी इस देश की प्रमुख समस्याओं में से एक है। इसे दूर किया जाना बहुत ही जरूरी है। उनका कहना है कि अगर, देश से भुखमरी दूर हो जाएगी तो देश समृद्धि की तरफ और भी तेजी से बढ़ेगा।

     

     

    उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि अधिक से अधिक लोगों तक भोजन पहुंचे। उन्होंने बताया कि इसी मकसद को पूरा करने के लिए अब पटना में भी नियमित रूप से आनंद भोज का आयोजन किया जायेगा। बता दें कि मंच द्वारा अब तक आन्नद भोज का आयोजन जमशेदपुर और रांची आदि में किया जा चुका है। इसके माध्यम से जरूरतमंदों को स्वादिष्ट भोजन अनवरत दिया जाता है। कुल मिलाकर, शिक्षा जगत में बेहतरीन कार्य के साथ जिस तरह पारस नाथ मिश्रा सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं, वह अपने आप में एक बेहतरीन कार्य है, इससे भुखमरी कम करने में मदद तो मिल ही रही है बल्कि इनके ये कार्य दूसरों को भी प्रेरित करते हैं। इनके द्वारा संचालित सुभाष युवा मंच के बैनर तले झारखंड के बाद बिहार में भी दस्तक देना उन लोगों के लिए बहुत बड़ी खुशी की बात है, जो भूख, गरीबी और लाचारी से जूझ रहे हैं। पटना में आनंद भोज की शुरुआत के दौरान पारसनाथ मिश्रा के अलावा राजीव सिन्हा, नीलेश कुमार, हिया प्रवीण, अंजलि कुमारी, अभिषेक सिंह और सुजाता झा आदि भी मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअल्पसंख्यक उत्थान सेवा समिति द्वारा होगा घर-घर निशुल्क सैनिटाइजेशन
    Next Article हिंदू-अमेरिकी संस्कृति ने देश और दुनिया को समृद्ध किया : अमेरिकी सांसद

    Related Posts

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    June 17, 2026

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    June 17, 2026

    पेट्रोल छिड़ककर वाइन शॉप में लगाई आग, फिर मोबाइल से बनाया वीडियो, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    पेट्रोल छिड़ककर वाइन शॉप में लगाई आग, फिर मोबाइल से बनाया वीडियो, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

    पाकुड़ हिरणपुर में ब्राउन शुगर और गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    खेल और शिक्षा जगत में चार दशक की सेवाओं के लिए श्याम कुमार शर्मा को मानद डॉक्टरेट उपाधि

    16 साल तक पर्यटकों की पसंद रही अफ्रीकी शेरनी जोया का निधन, टाटा जू में शोक

    साहब’ कुर्सी पर ठीक से जमे भी नहीं कि गुलदस्ता ब्रिगेड स्वागत के लिए हाज़िर

    पुलिस पर फायरिंग करने वाला भरत तिवारी एनकाउंटर में घायल, दोनों जांघ में लगी गोली

    रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.