Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » समीर वानखेड़े की पत्नी बोलीं- मेरे पति ईमानदार, पानी सिर के ऊपर गया तो कोर्ट जाएंगे
    Breaking News Headlines अपराध राजनीति

    समीर वानखेड़े की पत्नी बोलीं- मेरे पति ईमानदार, पानी सिर के ऊपर गया तो कोर्ट जाएंगे

    News DeskBy News DeskOctober 26, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    समीर वानखेड़े की पत्नी बोलीं- मेरे पति ईमानदार, पानी सिर के ऊपर गया तो कोर्ट जाएंगे

    महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक द्वारा कथित रूप से एनसीबी अधिकारी की लिखी चिट्ठी शेयर करने पर समीर वानखेड़े की पत्नी ने कहा, ‘ऐसी चिट्ठियों में कोई सच्चाई नहीं है… मेरे पति गलत नहीं हैं, हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।’ रेडकर ने कहा- ‘पानी सिर के ऊपर गया तो कोर्ट जाएंगे। फिलहाल जनता के प्यार से जीतेंगे। हमारे पास उनकी तरह अथाह पैसा नहीं है।’

    मुंबई :महाराष्ट्र स्थित मुंबई  में क्रूज पर मादक पदार्थ मामले में आर्यन खान (Aryan Khan) की गिरफ्तारी के बाद फिर चर्चा में आए NCB अधिकारी समीर वानखेड़े  पर राज्य सरकार के मंत्री नवाब मलिक ने गंभीर आरोप लगाए हैं. मंगलवार को उन्होंने कथित NCB अधिकारी द्वारा लिखी गई चिट्ठी जारी करते हुए मांग की है कि इसकी जांच हो. कथित अधिकारी द्वारा लिखी गई चिट्ठी सामने आने के बाद वानखेड़े की पत्नी और मराठी अभिनेत्री क्रांति रेडकर वानखेड़े ने कहा है, ‘उनके पति ईमानदार हैं. वह कई लोगों की परेशानी का कारण हैं, इसलिए उन पर ऐसे गलत आरोप लगाए जा रहे हैं।’

    रेडकर ने कहा, ‘हमें कोर्ट क्यों जाना चाहिए? हमारे खिलाफ आरोप लगाने वालों को कोर्ट जाना चाहिए। हम ‘करोड़पति’ नहीं हैं, हम साधारण लोग हैं। समीर एक ईमानदार अफसर हैं। बहुत से लोग चाहते हैं कि उन्हें हटा दिया जाए.’ महाराष्ट्र के मंत्री द्वारा कथित रूप से एनसीबी अधिकारी की लिखी चिट्ठी शेयर करने पर क्रांति रेडकर वानखेड़े ने कहा, ‘ऐसी चिट्ठियों में कोई सच्चाई नहीं है … मेरे पति गलत नहीं हैं, हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।’

    मेरे पति गलत झूठे नहीं हैं – रेडकर रेडकर ने कहा- ‘मेरे पति झूठे नहीं हैं, ऐसे में हमें बार बार सफाई देने की जरूरत नहीं है।’ उन्होंने कहा कि ऐसे घर बैठ कर कोई भी चिट्ठी  लिख सकता है… अगर कुछ है तो सामने आए। सारे दावे गलत हैं. ट्विटर बाजी से कुछ नहीं होता। तथ्य है तो कोर्ट में साबित करें। ऐसे कोई भी ट्वीटर पर कुछ भी लिख सकता है। रेडकर ने कहा- ‘पानी सिर के ऊपर गया तो कोर्ट जाएंगे। फिलहाल जनता के प्यार से जीतेंगे. हमारे पास उनकी तरह अथाह पैसा नहीं है.’ धर्म से जुड़े दावों पर उन्होंने कहा, ‘धर्म की बात है सर्टिफिकेट दिखाए हैं। उनकी रिसर्च टीम कमजोर है थोड़ी और रिसर्च कराएं।

    नवाब मलिक को जवाब देते हुए रेडकर ने कहा कि वक्त उनको जवाब देगा। उनको मेरी ओर से शुभकामनाएं और उनका घर सुखी रहे।

    नवाब मलिक को जवाब देते हुए रेडकर ने कहा कि वक्त उनको जवाब देगा। उनको मेरी ओर से शुभकामनाएं और उनका घर सुखी रहे।

    इससे पहले महाराष्ट्र के मंत्री ने दावा किया था ‘NCB अधिकारी समीर वानखेड़े मुंबई और ठाणे में दो निजी लोगों के माध्यम से कुछ लोगों के मोबाइल फोन अवैध रूप से इंटरसेप्ट कर रहे हैं.’ उन्होंने कहा कि NCB के अज्ञात अधिकारी द्वारा मुझे भेजे गए पत्र में दावा किया गया है कि झूठे मामलों में कई लोगों को फंसाया गया है। *मलिक ने कहा :-* ‘मुझे NCB के अज्ञात अधिकारी का पत्र मिला है। हम मांग करते हैं कि जांच होनी चाहिए।’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएम-डॉक कम्युनिकेशन प्राइवेट लिमिटेड एक 24/7 ऑनलाइन हेल्थकेयर प्रदाता प्लेटफॉर्म है समाज के गरीब वर्ग को लाभ होगा और तकनीकी हस्तक्षेप से हमारे राज्य में स्वास्थ्य क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा: स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता
    Next Article आदित्यपुर बंता नगर विकास समिति के पहल पर वैक्सीनेशन कैंप का सफल आयोजन

    Related Posts

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    August 8, 2026

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    August 8, 2026

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.