Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एलन मस्क ने रचा इतिहास, एक दिन में कमाए 2,71,50,00,000,000 रुपये
    Breaking News Business Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    एलन मस्क ने रचा इतिहास, एक दिन में कमाए 2,71,50,00,000,000 रुपये

    News DeskBy News DeskOctober 26, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी टेस्ला के मालिक और दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने इतिहास रच दिया है. सोमवार को एलन मस्क की दौलत में 2.71 लाख करोड़ रुपये (36.2 अरब डॉलर) की बढ़ोतरी हुई. यह किसी अमीर की दौतल में एक दिन में आई अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी है. ब्लूमबर्ग बिलिनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, मस्क की दौलत 289 अरब डॉलर हो गई है.

    सोमवार को इलेक्ट्रिक कार मैन्युफैक्चरिंग कंपनी टेस्ला (Tesla) का मार्केट कैप 1 लाख करोड़ डॉलर को पार कर गई. यह उपलब्धि हासिल करने वाली टेस्ला अमेरिका की छठी कंपनी है. सोमवार को कंपनी का शेयर 14.9 फीसदी बढ़कर 52 हफ्ते की नई ऊंचाई 1,045.02 डॉलर पर पहुंच गई. शेयर में उछाल से एलन मस्क की दौलत बढ़ी.

    1 लाख टेस्ला कार का मिला ऑर्डर

    हर्ट्ज ग्लोबल होल्डिंग्स ने 100,000 टेस्ला कारों ऑर्डर दिया है. 1 लाख कारों के ऑर्डर मिलने से टेस्ला के शेयरों में शानदार तेजी आई. टेस्ला में मस्क की 23 फीसदी हिस्सेदारी है. शेयर में तेजी से एक दिन में उनकी दौलत 2.71 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई.

    इन कंपनियों से ज्यादा है मस्क की दौलत

    इसके अलावा मस्क रॉकेट मेकर स्पेसएक्स के एक प्रमुख शेयरहोल्डर और सीईओ हैं. सीएनबीसी रिपोर्ट के मुताबिक, एक निजी कंपनी जिसकी कीमत अक्टूबर सेकेंडरी शेयर बिक्री के रूप में 100 अरब डॉलर है. साल 2021 में मस्क की संपत्ति में 119 अरब डॉलर का इजाफा हुआ.

    मस्क की कुल संपत्ति 289 अरब डॉलर है, जो अब एक्सॉन मोबिल कॉर्प के मार्केट वैल्यू से अधिक है.

    ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के इतिहास में यह सबसे बड़ा वनडे गेन है. पिछले साल चीनी अरबपति झोंग शानशान की दौलत में 32 बिलियन डॉलर का उछाल आया था, जब उनकी बोतलबंद पानी कंपनी, नोंगफू स्प्रिंग कंपनी लिस्ट हुई थी.

    1 ट्रिलियन डॉलर क्लब में शामिल होने वाली Tesla पहली कार कंपनी

    टेस्ला ट्रिलियन डॉलर कंपनियों के क्लब में शामिल होने वाली पहली कार कंपनी है. इस क्लब Apple Inc, Amazon.com Inc, Microsoft Corp और Alphabet Inc शामिल हैं.

    मॉडल 3 सेडान (Model 3 sedan) के निर्माता, दुनिया भर में सबसे अधिक बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार – अब इस मुकाम तक पहुंचने वाली दूसरी सबसे तेज कंपनी है, जिसे जून 2010 में सार्वजनिक रूप से शुरू होने में सिर्फ 11 साल लगे हैं.

    फेसबुक इंक भी इस मुकाम तक तेजी से पहुंचा है. हालांकि इसका मार्केट कैप अब 1 ट्रिलियन डॉलर से नीचे है क्योंकि पिछले दो महीनों में स्टॉक में गिरावट है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूपी चुनाव में बीजेपी का विरोध करेगा संयुक्त किसान मोर्चा: राकेश टिकैत
    Next Article वाराणसी में एडमिशन के नाम पर 5 नाबालिगों के साथ दुष्कर्म

    Related Posts

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी – ललित गर्ग

    August 8, 2026

    शहीद निर्मल महतो की पूजा-अर्चना कर तिरंगा किया समर्पित, राष्ट्र सम्मान की उठी मांग

    August 8, 2026

    निर्मल महतो की शहादत को विधायक संजीव सरदार ने किया नमन, चमरिया गेस्ट हाउस में अर्पित की श्रद्धांजलि

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी – ललित गर्ग

    शहीद निर्मल महतो की पूजा-अर्चना कर तिरंगा किया समर्पित, राष्ट्र सम्मान की उठी मांग

    निर्मल महतो की शहादत को विधायक संजीव सरदार ने किया नमन, चमरिया गेस्ट हाउस में अर्पित की श्रद्धांजलि

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारियां पूरी, रविवार को साकची से निकलेगी विशाल यात्रा

    निर्मल महतो के शहादत दिवस पर मेयर सुधा गुप्ता ने अर्पित की श्रद्धांजलि

    विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर पीपुल्स अकादमी में रंगारंग कार्यक्रम

    बागबेड़ा वायरलेस मैदान के सुंदरीकरण की पहल, पुनीत जीवन संस्था ने लगाए पौधे

    पारडीह चौक के पास ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, 38 पुड़िया नशीला पदार्थ बरामद

    महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ CPI ने शुरू की पदयात्रा, 1 सितंबर को दिल्ली चलो का आह्वान

    एलबीएसएम कॉलेज में परीक्षा देने पहुंची छात्रा करंट की चपेट में, छात्रों में आक्रोश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.