Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शहर में हो रही लूटपाट और छिनतई का जिम्मेदार कौन? – भरत सिंह
    Breaking News अपराध झारखंड

    शहर में हो रही लूटपाट और छिनतई का जिम्मेदार कौन? – भरत सिंह

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 23, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *शहर में हो रही लूटपाट और छिनतई का जिम्मेदार कौन? – भरत सिंह*

    *शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था स्थापित करें पुलिस प्रशासन – भरत सिंह*

    जमशेदपुर 23 अक्टूबर – भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह समाजसेवी भरत सिंह ने आज प्रेस विज्ञप्ति जारी कर वरीय पुलिस अधीक्षक से शहर में हो रही चोरी, लूटपाट आदि अपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने की मांग करते हुए कहा कि गुरुवार को ओल्ड बुक स्टोर के पास से दो बाइक सवार बदमाशों ने उन्नति कुमारी नामक एक बच्ची से दिनदहाड़े पर्स छीन कर फरार हो गए! जो यह दर्शाता है कि बदमाशों के मन से पुलिस प्रशासन का भय खत्म हो चुका है, और हो भी क्यों ना इस घटना के तुरंत बाद वहां पेट्रोलिंग कर रही पुलिस की गाड़ी पहुंची जिसमें वे बैठे अफसर यदि चाहते तो उस क्षेत्र की बैरिकेडिंग करवाकर उन बदमाशों को भागने से रोक सकते थे पर उन्होंने ऐसा नहीं किया और बदमाश भागने में सफल हो गए! जो कि पुलिस प्रशासन की एक बड़ी लापरवाही थी! यदि शहर की पुलिस इसी प्रकार काम करती रही तो इस त्यौहार के मौसम में बदमाश और भी कई बड़ी लूट को अंजाम दे सकते हैं! ओल्ड बुक स्टोर और सर्किट हाउस गोल चक्कर इस तरह के बदमाशों का हॉटस्पॉट है! जहां से अपराधी आए दिन लूटपाट और छिनतई जैसी घटना को अंजाम देते रहते हैं! इस साल के शुरुआत में ही सर्किट हाउस गोल चक्कर में बाइक सवार युवकों ने स्कूटी में सवार एक महिला से चैन छीना था जिस वजह से स्कूटी से गिरने के कारण उस महिला की मौत हो गई थी! इसके बाद भी वहां लूटपाट की घटना निरंतर होती रही! फिर भी पुलिस प्रशासन ने वहां अपनी व्यवस्था स्थापित नहीं किया! इसलिए हम वरीय पुलिस अधीक्षक जी से यह मांग करते हैं कि वे शहर के आम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शहर की सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाएं! ताकि हमारे ग्रीन सिटी जमशेदपुर के लोग बेखौफ होकर त्योहारों का आनंद ले सके! साथ ही गुरुवार को बच्ची उन्नति के साथ हुई घटना पर संज्ञान लेते हुए जल्द से जल्द उन युवकों को खोज कर गिरफ्तार करने का आदेश साकची थाना को दें!

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसूर्य सिंह बेसरा को” झारखंड रत्न” सम्मान से विभूषित किया जाएगा
    Next Article समसा पंचायत के मुखिया सहित सभी पदों का परिणाम घोषित

    Related Posts

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    June 6, 2026

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    June 6, 2026

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.