Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सूर्य सिंह बेसरा को” झारखंड रत्न” सम्मान से विभूषित किया जाएगा
    Breaking News झारखंड

    सूर्य सिंह बेसरा को” झारखंड रत्न” सम्मान से विभूषित किया जाएगा

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 23, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *सूर्य सिंह बेसरा को” झारखंड रत्न” सम्मान से विभूषित किया जाएगा*
    *यह विशिष्ट सम्मान उन्हें संताली साहित्य एवं झारखंड राज्य निर्माण में उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया जाएगा*
    *लोक सेवा समिति द्वारा 30 अक्टूबर को दिल्ली में यह सम्मान प्रदान की जाएगी*
    झारखंड आंदोलन के फाइटर एवं संताली साहित्य के राइटर पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा को आगामी 30 अक्टूबर 2021 को “नेशनल काउंसिल ऑफ इंडिया” नई दिल्ली मैं *लोक सेवा समिति* द्वारा *झारखंड रत्न* सम्मान से विभूषित किया जाएगा । *झारखंड आंदोलनकारी सेनानी* सम्मान प्राप्त सूर्य सिंह बेसरा को यह जानकारी गत 22 अक्टूबर को लोक सेवा समिति के संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष एवं चयन समिति के संयोजक श्री हरि नारायण सिंह द्वारा हस्ताक्षरित एक पत्र के माध्यम से प्राप्त हुई ।
    श्री बेसरा को झारखंड राज्य निर्माण में निर्णायक भूमिका तथा संथाली साहित्य जगत में उल्लेखनीय उत्कृष्ट कार्यों के लिए *झारखंड रत्न* सम्मान से आगामी 30 अक्टूबर को दिल्ली स्थित नेशनल काउंसिल ऑफ इंडिया मैं लोक सेवा समिति की 30 वां वर्षगांठ के उपलक्ष पर दिया जाएगा।
    यह सर्वविदित है कि *ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन* (आजसू) के संस्थापक सूर्य सिंह बेसरा घाटशिला के निर्वाचित विधायक झारखंड अलग राज्य की मांग पर बिहार विधानसभा की सदस्यता से 1991 में त्यागपत्र देकर एक इतिहास रचे हैं । उन्हें बिहार के तत्काल राज्यपाल डॉक्टर ए आर किदवई द्वारा 1983 में छात्र जीवन में उत्कृष्ट कार्यो के लिए *छात्र श्री उपाधि* प्रदान किया गया है ।
    यह ज्ञात हो कि सूर्य सिंह बेसरा ने 2012 में विश्वकवि रविंद्र नाथ ठाकुर द्वारा रचित 1913 में नोबेल पुरस्कर *गीतांजलि* का संताली में अनुवाद किया है; सिर्फ यही नहीं श्री बेसरा ने 2015 में विश्व विख्यात डॉ हरिवंश राय ‘बच्चन’ की पुस्तक *मधुशाला* का भी संताली में अनुवाद किया है, जिसके लिए सूर्य सिंह बेसरा को साहित्य अकादमी नई दिल्ली द्वारा 2017 में अनुवाद पुरस्कार देकर उन्हें सम्मानित किया गया है ।
    संताल विश्वविद्यालय, लेदा, घाटशिला के संस्थापक सूर्य सिंह बेसरा को अनेकानेक सम्मान से विभूषित किया गया है ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपुर्णिमा नेत्रालय के सौजन्य से निशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित
    Next Article शहर में हो रही लूटपाट और छिनतई का जिम्मेदार कौन? – भरत सिंह

    Related Posts

    मेयर सुधा गुप्ता की पहल रंग लाई, जुस्को ने मानगो में शुरू कराया नालियों की सफाई अभियान

    July 22, 2026

    जमशेदपुर में युवा कांग्रेस आयोजित हुआ छात्रों की गूंज’ छात्र संवाद कार्यक्रम इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर थे

    July 22, 2026

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मेयर सुधा गुप्ता की पहल रंग लाई, जुस्को ने मानगो में शुरू कराया नालियों की सफाई अभियान

    जमशेदपुर में युवा कांग्रेस आयोजित हुआ छात्रों की गूंज’ छात्र संवाद कार्यक्रम इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर थे

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    जमशेदपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    सरायकेला-खरसावां में रंगदारी मांगने का मामला: नक्सली महाराज प्रामाणिक के नाम पर धमकी

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट

    सरायकेला में चेन स्नैचिंग: महिला से दिनदहाड़े लूटी सोने की चेन

    कोसी नदी में धक्का देकर नवविवाहिता को मारने की कोशिश, दो ने बचाई जान

    एक ही परिवार के पांच लोग घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.