Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अच्छे दिनों का सपना दिखाकर देश की जनता को रुला रही है मोदी सरकार : शम्स शाहनवाज
    बिहार

    अच्छे दिनों का सपना दिखाकर देश की जनता को रुला रही है मोदी सरकार : शम्स शाहनवाज

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadOctober 21, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रामशंकर की रिपोर्ट

    सीतामढ़ी : पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के खिलाफ सीतामढ़ी जिला युवा कांग्रेस ने गुरुवार स्टेशन रोड स्थित पेट्रोल पंप के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मो.शम्स शाहनवाज के नेतृत्व में कार्यकर्ता मोदी सरकार शर्म करो, पेट्रोल-डीज़ल-रसोई गैस के दाम कम करो का नारा लगा रहे थे।

    युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष शम्स शाहनवाज ने कहा कि अच्छे दिनों का सपना दिखाकर मोदी सरकार जनता को रुला रही है। पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की दरों में लगातार हो रही वृद्धि के कारण बढ़ती महंगाई ने मोदी सरकार के जनविरोधी चेहरे को बेनकाब कर दिया है। आम आदमी को महंगाई से राहत देने की बजाए प्रधानमंत्री अपने पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुंचाने में व्यस्त हैं।

    शम्स ने कहा कि 2014 में रसोई गैस सिलेंडर का दाम 465 रुपए था, जो महज सात सालों में 1000 का आंकड़ा पार कर गया है। पेट्रोल 111 रुपए और डीजल 103 रुपए प्रति लीटर का आंकड़ा पार कर चुका है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत कम होने के बावजूद तेल की कीमतों में कोई कटौती नहीं की जा रही है। लिहाजा अब पेट्रोल पंपों का नाम बदलकर वसूली केन्द्र रख देना चाहिए।

    विरोध-प्रदर्शन में मो.अब्दुल्लाह, रंजीत कुमार, निज़ामुद्दीन अंसारी, मो.मोख्तार, मो.उजाले, महताब खान, रिंकू कुमार, नूर मोहम्मद, अकबर अली, कृष्णा ठाकुर, महेश कुमार, राजा, नरेश कुमार, शिव कुमार, विकास कुमार, सोनू, साहिल, मो. नुरैन, अमन, अनिल कुमार आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलालू – नीतीश मुक्त बिहार बनाना ही प्लुरल्स का लक्ष्य है : पुष्पम प्रिया चौधरी
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    July 22, 2026

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    July 21, 2026

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.