Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कश्मीर व बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों की हत्या के विरोध में विद्यार्थी परिषद ने फूंका इमरान खान का पुतला :
    बिहार बेगूसराय

    कश्मीर व बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों की हत्या के विरोध में विद्यार्थी परिषद ने फूंका इमरान खान का पुतला :

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadOctober 20, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिहार उप ब्यूरो चन्दन शर्मा की रिपोर्ट

    बेगूसराय : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर टीम ने पाकिस्तानी और बंगलादेशी आतंकियों के द्वारा किये जा रहे बिहारियों एवं हिंदुओं के हत्या के विरोध में जीडी कॉलेज के प्रजातंत्र स्मारक के सामने प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला दहन किया l साथ ही पाकिस्तान मुर्दाबाद, धार्मिक अल्पसंख्यकों पर अत्याचार नहीं सहेंगे के नारे के साथ पुतला जलाया l
    घटना पर आक्रोश जताते हुए पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजित चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार कश्मीर घाटी में धार्मिक अल्पसंख्यकों खासकर हिंदुओं को निशाना बनाकर लगातार हत्या किया जा रहा है l विद्यार्थी परिषद इस प्रकार की घटना के खिलाफ लगातार आंदोलन करेगी l क्योंकि जिस कश्मीर के वातावरण को ठीक करने के लिए विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से आंदोलनरत रही है उसकी इतनी दुर्दशा हम नहीं होने देंगे l
    प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सोनू सरकार व नगर मंत्री पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि विद्यार्थी परिषद एवं राष्ट्रवादी विचारधारा के संगठनों के शहादत के दम पर ही कश्मीर घाटी आतंकियों के चंगुल से मुक्त हुआ था l पुनः राष्ट्र विरोधी शक्तियां कश्मीर घाटी में अपना पांव पसार रही है l विद्यार्थी परिषद के सभी कार्यकर्ता के रक्त में आक्रोश की ज्वाला भड़क रही है l इसलिए सरकार और आतंकवादी दोनों हमारे सब्र का इम्तिहान न ले l हम इस स्थिति को से उबरने के लिए फिर से शहादत देने के लिए तैयार हैं l
    वरिष्ठ छात्रनेता आदित्य कुमार व जिला स्वाध्याय मंडल के जिला संयोजक दिव्यम कुमार ने कहा कि जम्मू कश्मीर में विगत दिनों धर्म पूछकर चार बिहारियों की नृशंस हत्या कर दी गई इस घटना से संपूर्ण देश में आक्रोश का माहौल है l विद्यार्थी परिषद संपूर्ण कश्मीर घाटी को आतंकवाद मुक्त कराने के लिए आंदोलन करेगी l
    जिला मीडिया प्रमुख आर्यन सिन्हा व नाट्य कला मंच के जिला संयोजक राहुल कुमार ने कहा कि जिस संगठन की विरासत में ही शहादत है वह निस्सहाय बिहारियों की हत्या किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं कर सकता है इसलिए सरकार अभिलंब कठोर कार्रवाई करें l
    मौके पर नगर मीडिया प्रमुख शांतनु कुमार ,विक्रम ,वीरू, अभिषेक ,अंजली ,अमन ,प्रहलाद ,नीतीश ,मानस,केशव ,आलम ,सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविहिप बजरंगदल ने जलाया बांग्लादेशी प्रधानमंत्री का पुतला।सदर एस डीओ को सौंपा महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन
    Next Article शिक्षक संघ के पूर्व जिला मंत्री के निधन पर दी श्रधांजलि पार्थिव शरीर पर दिया झंडा

    Related Posts

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    राष्ट्र संवाद के बिहार ब्यूरो चीफ अशोक कुमार ठाकुर की माताजी का निधन, शोक की लहर

    June 5, 2026

    डायन बताकर महिला और परिवार पर हमला, लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.