Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दलहन व तिलहन की खेती कि आस खत्म, निचले हिस्से में भारी जलजमाव से गेहूं की बुवाई पर भी ग्रहण।
    बिहार बेगूसराय

    दलहन व तिलहन की खेती कि आस खत्म, निचले हिस्से में भारी जलजमाव से गेहूं की बुवाई पर भी ग्रहण।

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadOctober 19, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अशोक कुमार ठाकुर की रिपोर्ट।

    तेघरा (बेगूसराय)
    इस वर्ष सर्वाधिक वर्षा की वजह से तेघरा प्रखंड के पूर्वी उत्तरी मुशहरी,गौरा, धनकौल, पकठौल,चिल्हाय,नोनपुर चौर व प्रखंड के मध्य पूर्वी दक्षिणी फुलवरिया 3, बरियारपुर, शोकहारा आदि क्षेत्रों के खेती की निचले हिस्से चौर के हजारों एकड़ मैं भारी जलजमाव के कारण रवि की बुवाई पर ग्रहण लग गया है। चौर में जमें पानी की वजह से आज वर्तमान मैं नदी का परिदृश्य का रूप धारण किया हुआ है। इसको लेकर किसानों में भारी मायूसी एवं निराशा का आलम व्याप्त है। प्रखंड क्षेत्र के पूर्वी एवं उत्तरी भाग में बह रही बलान नदी में अब तक पानी का जल स्तर काफी बढ़ा हुआ है। हथिया नक्षत्र में खेती के ऊपरी हिस्से की खेतों में मक्का ,दलहन, तिलहन जौ, हरा चारा आदि की बुवाई होती थी। 15 दिन पूर्व हथिया नक्षत्र की बारिश ने किसानों को खेती की तैयारी तक नहीं करने दी। इधर किसान खेती की तैयारी की मूड में आई तो 2 दिनों से हो रही चित्रा नक्षत्र की भारी वर्षा ने पुण: खेतों में जलजमाव एवं भारी गिला मिट्टी होने से दलहन तिलहन की वोआई का आस समाप्त हो गया । स्थानीय किसानों ने बताया कि चौर के पानी का बहाव बलान नदी में होता था। इस बार नदी में पानी भरे होने की वजह से पानी का निकासी की संभावना नहीं दिख रही है। ऊपर से लगातार बारिश की वजह से चौर की खेतों में पानी घटने की बजाय बढ़ता ही जा रहा है। चौर में जलजमाव के कारण दलहन व तिलहन की खेती तो नहीं हो सकी अब एक मात्र सहारा गेहूं उत्पादन था उस पर भी गंभीर संकट व्याप्त हो गई है। मुसहरी के किसान सह उप मुखिया गिरीश कुमार राय, पैक्स अध्यक्ष रामविलास राय, गौरा के किसान रामाधार राय, अरविंद ठाकुर, मुन्ना चौधरी, धनकौल के किसान राम कुमार चौरसिया, नोनपुर के रामचरित्र महतों, बैजनाथ महतो आदि ने बताया कि इस वर्ष भारी बारिश के कारण खरीफ की फसल पहले ही नष्ट हो चुका है।लोगों का मात्र एक आशा रवि की बुवाई से है इसमें भारी जलजमाव के कारण रबी की बुवाई भी प्रभावित होने से किसान चिंतित है। किसानों ने प्रशासन से खरीफ की क्षतिपूर्ति देने की मांग की है इधर दर्जनों किसानों ने प्रशासन से इस ओर ध्यान देने की गुहार लगाई है । किसानों ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि तत्काल इस ओर कदम नहीं उठाए गए तो किसानों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। और मवेशियों की चारा व्यवस्थापन पर भी संकट का बादल मर्डराया हुआ है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतेघरा में11वीं चरण की मतदान की तैयारी को लेकर अलग-अलग कोषांग का गठन।
    Next Article बछबाड़ा में पैगम्बर हजरत मोहम्मद का जन्मदिन मनाया गया

    Related Posts

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    राष्ट्र संवाद के बिहार ब्यूरो चीफ अशोक कुमार ठाकुर की माताजी का निधन, शोक की लहर

    June 5, 2026

    डायन बताकर महिला और परिवार पर हमला, लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.