Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सामुहिक दुष्कर्म के एक आरोपी गिरफ्तार दो अन्य की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी
    बिहार बेगूसराय

    सामुहिक दुष्कर्म के एक आरोपी गिरफ्तार दो अन्य की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadOctober 18, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विजय भारती की रिपोर्ट

    भगवानपुर (बेगूसराय) थाना क्षेत्र के नौला गांव में गत 11 अक्टूबर को हुए एक लड़की के साथ सामुहिक दुष्कर्म मामले में भगवानपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी उक्त गांव निवासी रामकुमार सहनी के लगभग 27वर्षीय पुत्र मनीष सहनी को बिते देर रात गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उक्त मामले के दो अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुष्कर्म पीड़िता 11 अक्टूबर को देर शाम अपने गांव स्थित किसी दुकान से सामान खरीदने गई थी, तभी पूर्व से घात लगाए तीन युवक उक्त लड़की को अपने मोटरसाइकिल पर बैठाकर उक्त गांव स्थित एक सुनसान गाछी में ले जाकर रात भर बारी बारी से दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है कि सुबह भगवानपुर थाना में उक्त मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की गुहार लगाई लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं होने पर वह आरक्षी अधीक्षक अवकाश कुमार से न्याय के लिए गुहार लगाई ।आरक्षी अधीक्षक अवकाश कुमार के निर्देश पर विगत 14 अक्टूबर को उक्त मामले में महिला थाना में थाना कांड संख्या 32/21 प्राथमिकी दर्ज हुई। मामला दर्ज होने के उपरांत तत्काल विभिन्न संगठनों ने जिला प्रशासन के सामने पीड़िता को न्याय दिलाने को लेकर प्रदर्शन किया। तब स्थानीय पुलिस हरकत में आई। रविवार को दोपहर तेघड़ा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश तथा भगवानपुर थाना प्रभारी मनीष कुमार सिंह ने सदल पीड़िता के गांव जाकर उक्त मामले की जांच की तथा देर रात उक्त मामले के मुख्य आरोपी मनिष सहनी को गिरफ्तार कर लिया तथा उक्त मामले के अन्य आरोपी संतोष चौधरी तथा विकास चौधरी के गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। उक्त मामले में गांव में जितनी मुंह उतनी बातें हो रही है। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि उक्त मामले के मुख्य आरोपी शराब कारोबार से जुड़ा है और दबंग प्रवृत्ति का व्यक्ति है वहीं दो अन्य आरोपी संतोष चौधरी तथा विकास चौधरी का ताड़ी और शराब मामले में पीड़िता के परिवार से प्रतिस्पर्धा रहा है वहीं कुछ ग्रामीणों का कहना है कि उक्त मामला प्रेम प्रसंग से जूड़ा हुआ है। दोस्तों के दबाव में प्रेमी प्रेमिका को उक्त सुनसान जगह पर बुलाया और पीड़िता के विरोध के बावजूद दो आरोपी रात भर बारी बारी से दुष्कर्म किया तथा एक आरोपी पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमिथिला शिक्षा मंच ने सादगी से मनाया अपना पाँचवा स्थापना दिवस समारोह मैथिली भाषा के लिए संकल्पित हैं” मिथिला शिक्षा मंच : डॉ. धनाकर ठाकुर
    Next Article बैरगनिया में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 30 नामजद एवं 65 लोगो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर,कार्रवाई हुई शुरू

    Related Posts

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    राष्ट्र संवाद के बिहार ब्यूरो चीफ अशोक कुमार ठाकुर की माताजी का निधन, शोक की लहर

    June 5, 2026

    डायन बताकर महिला और परिवार पर हमला, लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.