Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा का रेल रोको आंदोलन आज
    Breaking News Headlines

    केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा का रेल रोको आंदोलन आज

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 18, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. संयुक्त किसान मोर्चा ने घोषणा की है कि वह सोमवार 18 अक्टूबर को लखीमपुर हिंसा के मामले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग पर रेल रोकेंगे. केंद्र के तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे विभिन्न किसान संगठनों के संयुक्त मंच एसकेएम ने एक बयान में कहा, जब तक लखीमपुर खीरी मामले में न्याय नहीं मिल जाता, प्रदर्शन और तेज होगा.

    संयुक्त किसान मोर्चा ने रविवार को बयान जारी कर कहा कि ‘रेल रोको’ प्रदर्शन के दौरान सोमवार को पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न चार बजे तक सभी मार्गों पर छह घंटे के लिए रेल यातायात को रोका जायेगा. बयान में कहा गया है, गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त कर गिरफ्तार करने की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने कल राष्ट्रव्यापी रेल रोको कार्यक्रम की घोषणा की है, ताकि लखीमपुर खीरी जनसंहार में न्याय मिल सके.

    किसान संयुक्त मोर्चा ने कहा, एसकेएम अपने सभी घटकों को 18 अक्टूबर को पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न चार बजे तक छह घंटे तक रेल रोकने का आह्वान करता है. एसकेएम अपील करता है कि यह शांतिपूर्ण और रेलवे की संपत्ति को बिना नुकसान पहुंचाए किया जाये. गौरतलब है कि तीन अक्टूबर को हुई हिंसा में चार किसानों सहित आठ लोगों की मौत हो गयी थी.

    आरोप है कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा टेनी ने अपनी कार से लखीमपुर खीरी में आंदोलन कर रहे किसानों को रौंद दिया था. इसमें 4 किसानों की मौत हो गयी थी. किसानों को रौंदे जाने के बाद वहां मौजूद किसानों ने पीट-पीटकर चार लोगों को मार डाला था. अजय मिश्रा टेनी ने इन्हें भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का कार्यकर्ता बताया था.

    केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा ने घटना के बाद अपने बेटे को निर्दोष बताया था. आशीष मिश्रा ने भी दावा किया था कि घटना के वक्त वह अपने गांव में दंगल में मौजूद थे. लेकिन, पुलिस की पूछताछ में इसे साबित नहीं कर पाये. लंबी पूछताछ के बाद पुलिस ने आशीष मिश्रा टेनी को गिरफ्तार कर लिया. आशीष मिश्रा इस वक्त न्यायिक हिरासत में हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयुजवेंद्र चहल पर टिप्पणी मामले में युवराज सिंह हुये गिरफ्तार, कुछ देर में मिली जमानत
    Next Article हाट अतिक्रमित होंने से हो रही है परेशानी

    Related Posts

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.