Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हाट अतिक्रमित होंने से हो रही है परेशानी
    बिहार

    हाट अतिक्रमित होंने से हो रही है परेशानी

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadOctober 18, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रतन कुमार की रिपोर्ट

    खुटौना (मधुबनी) स्थानीय सुभाष चौक स्थित हाट की जमीन का अतिक्रमण कर लिये जाने से जहां इसका क्षेत्रफल सिमट रहा है वहीं सरकारी राजस्व का भी नुकसान हो रहा है । यह हाट शनिवार और बुधवार को अंग्रेज के जमाने से लगता रहा है । वर्तमान समय में रोज यहां सब्जी और रोजमर्रा की चीजें बिकने लगी हैं । आसपास के पांच किमी से अधिक दूर के लोग यहां खरीद-बिक्री के लिए आते हैं । सरकारी जमीन पर लगनेवाले इस हाट की जमीन कठघरे रखकर अथवा निजी घर बनाकर अतिक्रमित कर ली गयी है । इसके परिसर में जिला परिषद् सदस्य द्वारा सिर्फ हाट के दिन दुकानें लगवाने के लिए तीन शेड और शौचालय का निर्माण करवाया गया था । इनका इस्तेमाल गर्मी और बरसात के कठिन दिनों के लिए विशेष रूप से जरूरी था । लेकिन इन शेडों को भी कुछ लोगों द्वारा पूरी तरह से अतिक्रमित कर लिया गया है । इसके शौचालय तक को नहीं छोड़ा गया है । अभी इसका निजी इस्तेमाल हो रहा है । इससे हाट आए लोगों खासकर महिलाओं को फजीहत का सामना करना पड़ता है । शौचालय के साथ गड़वाया गया चापाकल भी गायब किया जा चुका है । इससे गर्मी के दिनों में लोगों को भारी परेशानी होती है । लेकिन अंचल प्रशासन उदासीन लगता है । कुछ वर्ष पहले अंचल प्रशासन द्वारा 38 अताक्रमणकारियों के खिलाफ नोटिस करके 24 घंटों के अंदर अतिक्रमण खाली कर देने का आदेश दिया गया था । खाली नहीं करने पर पुलिस कार्रवाई की चेतावनी भी दी गयी थी । लेकिन न किसी ने अतिक्रमण हटाया और न ही अंचल प्रशासन ने कोई कार्रवाई की । उसके कुछ महीनों बाद फिर नोटिस दी गयी । लेकिन फिर वह भी मजाक बनकर रह गयी और अंचल प्रशासन कुछ नहीं कर पाया । इसका नतीजा यह हुआ कि अतिक्रमणकारियों की संख्या बढ़ती ही चली गयी । इस बाबत नवपदस्थापित अंचल अधिकारी रमण कुमार का कहना है कि वे जानकारी लेकर कुछ बता पाएंगे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा का रेल रोको आंदोलन आज
    Next Article जिला के एक पदाधिकारी ने बीपीएसी के कुछ चेहरों को धूमिल करने की नाकाम कोशिश

    Related Posts

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    राष्ट्र संवाद के बिहार ब्यूरो चीफ अशोक कुमार ठाकुर की माताजी का निधन, शोक की लहर

    June 5, 2026

    डायन बताकर महिला और परिवार पर हमला, लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.