Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर बोला हमला
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर बोला हमला

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 17, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर बोला हमला

    नरेंद्र गौतम
    यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार के साढ़े चार साल पूरे हो गए लेकिन पूरे प्रदेश में कहीं किचन नहीं बन पाया। पढ़ाई तक चौपट कर दी। रोजगार के नाम पर कुछ नहीं किया गया। साथ ही पूर्व सीएम ने आगामी चुनाव में 300 से अधिक सीटों के आंकड़े का समीकरण दिया है। साथ ही जातिगत जनगणना की भी मांग की।

    अखिलेश यादव ने कहा, ‘ऐसी बात सुनने में आ रही है कि बीजेपी अपने 150 विधायकों का टिकट काटने जा रही है। प्रदेश की विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ 100 विधायकों ने प्रदर्शन भी किया और हमारे पास तो 50 विधायक हैं ही। इसलिए समीकरण आसान है और हम 300 सीट पार कर रहे हैं।’

    अखिलेश यादव ने नाम लिए बगैर लखीमपुर खीरी की घटना की तरफ इशारा करते हुए कहा कि अगर इनके खिलाफ आवाज उठाओगे तो टायर से कुचल दिए जाओगे। सपा नेता ने कहा, ‘केंद्र की सरकार ने 5 ट्रिलियन की इकॉनमी बनाने की बात कही है। यूपी सरकार ने 1 ट्रिलियन इकॉनमी बनाने की बात कही है। लेकिन भारत तो भूख की इंडेक्स में पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश से भी पीछे है। सबसे अधिक कुपोषित बच्चे यूपी में हैं। आंकड़े दिखाते हैं कि बीजेपी सरकार गलत रास्ते पर है।’

    पूर्व सीएम ने जातिगत जनगणना की बात करते हुए कहा, ‘समाजवादी पार्टी भी जातिगत गणना कराने की पक्षधर है। केंद्र में कांग्रेस की सरकार के समय नेता जी मुलायम सिंह यादव, लालू यादव और दक्षिण भारत के बड़े नेताओं ने भी यह मांग रखी थी लेकिन ऐसा हुआ नहीं।’ उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ को तो पता भी नहीं था कि वे सीएम बनेंगे। वे तो पूजा-पाठ कर रहे थे। बीजेपी ने उन्हें एकदम से बुला लिया और सीएम बना दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअगर अभय सिंह की गिरफ्तारी हुई तो जिला प्रशासन जेल भरो आंदोलन के लिए तैयार रहे: रविंद्र सिंह रिंकू
    Next Article मीरा तीवारी के नेतृत्व में आदित्यपुर में एकदिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    July 22, 2026

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.