Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लखीमपुर के रास्ते पर सिख समाज ने लगाए प्रियंका के खिलाफ होर्डिंग, लिखा-नहीं चाहिए साथ तुम्हारा
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    लखीमपुर के रास्ते पर सिख समाज ने लगाए प्रियंका के खिलाफ होर्डिंग, लिखा-नहीं चाहिए साथ तुम्हारा

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 12, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लखीमपुर- खीरी. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज लखीमपुर खीरी का दौरा करने जा रही हैं लेकिन उनके दौरे के विरोध में लखीमपुर के रास्ते में सिख समाज के लोगों ने कई ऐसे होर्डिंग लगाए हैं, जिनपर 1984 के सिख दंगों से जोड़कर नारे लिखे हुए हैं. होर्डिंग में लिखा हुआ है, नहीं चाहिए फर्जी सहानुभूति, खून से भरा है दामन तुम्हारा, तुम क्या दोगे साथ हमारा, नहीं चाहिए साथ तुम्हारा.कुछ होर्डिंग पर यह भी लिखा हुआ है, नहीं चाहिए फर्जी सहानुभूति, 1984 में सिखों के नर संहार के जिम्मेदार आज सिखों के जख्मों में नमक न डालें. कुछ होर्डिंग पर दसमेश सेवा सोसाइटी के अध्यक्ष सतपाल सिंह मीत का नाम लिखा हुआ है और कुछ के ऊपर सरदार परमिंदर सिंह का नाम है. माना जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक समाज के पदाधिकारियों ने ये होर्डिंग लगाए हैं.
    उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के तिकुनिया में तीन अक्टूबर को हुई हिंसा में मारे गए चार किसानों के लिए आज अंतिम अरदास की जाएगी. संयुक्त किसान मोर्चा के एक पदाधिकारी ने कहा कि किसी भी नेता को अंतिम अरदास में मंच साझा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी, वहां केवल संयुक्त किसान मोर्चा के नेता मौजूद रहेंगे. जिस स्थान पर हिंसा हुई थी उसके समीप ही अंतिम अरदास का आयोजन किया जा रहा है.

    हालांकि कांग्रेस पार्टी का कहना है कि प्रियंका गांधी अंतिम अरदास में हिस्सा लेंगी। उनके अलावा RLD के अध्यक्ष जयंत चौधरी के भी यहां पहुंचने के कयास लगाए जा रहे हैं. यहां अंतिम अरदास के लिए विभिन्न राज्यों के किसान पहुंचने लगे हैं. सामूहिक अंतिम प्रार्थना में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के अलावा पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड के किसानों के शामिल होने की उम्मीद है. अंतिम प्रार्थना के लिए राकेश टिकैत सहित किसान नेताओं के भी यहां पहुंचने की उम्मीद है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअब 2 से 18 साल उम्र के बच्चों को भी लग सकेगी वैक्सीन, SEC ने दी भारत बायोटेक के टीके को मंजूरी
    Next Article दिल्ली में नहीं होगी बिजली गुल: केंद्र सरकार ने NTPC और DVC को दिये बिजली सप्लाई के निर्देश

    Related Posts

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    June 7, 2026

    सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया

    June 7, 2026

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे बोकारो।

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे बोकारो।

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.