Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लखीमपुर हिंसा के विरोध में केंद्रीय मंत्री को बर्खास्त करने की मांग पर अड़े किसान संगठन, यूपी में अलर्ट
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    लखीमपुर हिंसा के विरोध में केंद्रीय मंत्री को बर्खास्त करने की मांग पर अड़े किसान संगठन, यूपी में अलर्ट

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 11, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लखनऊ. लखीमपुर कांड का मुख्य आरोपी आशीष मिश्र गिरफ्तार हो गया है. अब किसान संगठन केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को बर्खास्त किए जाने की मांग पर अड़ गया है. बीजेपी की तर्ज पर संयुक्त किसान मोर्चा ने आंदोलन तेज करने का फैसला किया है. जिन चार किसानों की मौत हो गई है, उनके घर पर 12 अक्टूबर को भोग की रस्म है. उस दिन किसान संगठनों ने लखीमपुर के अलावा अपने अपने इलाकों में भी इसे आयोजित करने का ऐलान किया है.

    संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा है कि अगर 11 अक्टूबर तक मंत्री को बर्खास्त नहीं किया गया तो फिर इसके खिलाफ देशभर में आंदोलन होगा. इसे देखते हुए योगी सरकार ने उन इलाकों में अलर्ट जारी किया है जहां गड़बड़ी हो सकती है. रविवार को मुख्यमंत्री के घर हुई बैठक के बाद ये फैसला हुआ. इन इलाकों में 20 आईपीएस अफसरों की ड्यूटी लगाई गई है. लखीमपुर जिले में एडीजी और आईजी रैंक के पुलिस अफसरों को तैनात किया गया है.

    संयुक्त किसान मोर्चा ने 12 अक्टूबर को देश भर में शहीद किसान दिवस मनाने का एलान किया है. अपील की गई है कि उस दिन सभी लोग मारे गए किसानों तो श्रद्धांजलि देने के लिए प्रार्थना सभा करें. शाम में कैंडल मार्च निकालें और अपने अपने घर के बाहर पांच पांच मोमबत्तियां जलाएं. मारे गए किसानों के अस्थि को लेकर कलश यात्रा निकाली जाएगी, ये यात्रा यूपी के हर जिले में होगी.

    अस्थि कलश यात्रा देश के बाकी राज्यों में भी आयोजित की जाएगी. ये तय हुआ है कि यात्रा का समापन किसी पवित्र या फिर ऐतिहासिक जगह पर होगा. फिर संयुक्त किसान मोर्चा ने 15 अक्टूबर को विजयादशमी के मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ और पीएम नरेन्द्र मोदी के पुतला दहन करने का फैसला किया है. इंटेलिजेंस पुलिस से मिली रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐसा होने पर कानून व्यवस्था बिगड़ने का खतरा है. इसीलिए यूपी के कई जिलों में एडिशनल फोर्स की तैनाती की जा रही है. इसके लिए बीस सीनियर आईपीएस अफसरों को तैनात किया गया है..
    किसान संगठनों की अपील के बाद पुलिस हेड क्वार्टर में एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है. लखीमपुर की घटना के बाद किसान आंदोलन को तेज करने की तैयारी है. जो आंदोलन अब तक पश्चिमी यूपी तक सीमित था, उसके अवध और पूर्वांचल तक फैल जाने का खतरा है. संयुक्त किसान मोर्चा ने 26 अक्टूबर को लखनऊ में किसान महापंचायत करने का फैसला किया है. अगले साल की शुरूआत में यूपी में विधानसभा चुनाव है. लखीमपुर की घटना के विरोध में किसानों का आंदोलन योगी सरकार के लिए नया सिरदर्द बन गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंयुक्त राष्ट्र का यह महासम्मलेन कस सकता है जैव विविधता के नुकसान पर लगाम
    Next Article क्रिप्टो करेंसी को लेकर जागरूकता के मामले में भारत टॉप 10 देशों में शामिल, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी जैसे देशों को छोड़ा पीछे

    Related Posts

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    November 12, 2026

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    November 12, 2026

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    *फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुईं विधायक सविता महतो, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    सोहराय की उमंग के बीच मौत का कहर, सड़क हादसे में दो युवकों की गई जान

    आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों को राष्ट्रीय पहचान मिलना ऐतिहासिक कदम : चम्पाई सोरेन

    ईएलसी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, मतदाता जागरूकता का मिला संदेश

    छठ घाटों के डेंजर जोन में बैरिकेडिंग अनिवार्य, सुरक्षा में नहीं हो चूक : एसपी

    छठ की तैयारियों से गुलजार हुए जादूगोड़ा-नरवा के बाजार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.