Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अनंतनाग में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, एक पुलिसकर्मी भी घायल
    Breaking News Headlines

    अनंतनाग में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, एक पुलिसकर्मी भी घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 11, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अनंतनाग. जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में सोमवार की सुबह मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया गया है. यह मुठभेड़ खगुंड वेरिनाग इलाके में हुआ है. ऑपरेशन जारी है. सुरक्षाकर्मी ने एक पिस्टल और एक ग्रेनेड बरामद किया है. इधऱ, बांदीपुरा के गुंडजहांगीर इलाके में भी आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई है. जम्मू कश्मीर पुलिस के मुताबिक, पुलिस और सुपरक्षाबलों की तरफ से संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की जा रही है. एक से दो आतंकियों के वहां पर फंसे होने की खबर है.इधर, राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण ने रविवार को जम्मू कश्मीर में छापेमारी के दौरान द रेसिसटेंस फ्रंट के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया. इनके नाम तौसीफ अहमद वानी निवासी बारामुला और फ़ैज़ अहमद खान निवासी अनंतनाग बताए गए हैं. अब तक की पूछताछ के दौरान लश्कर-ए-तैयबा और टीआरएफ की नई साजिश का भंडाफोड़ हुआ है. एनआईए के मुताबिक, अपने पाकिस्तानी आकाओं के इशारे पर आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के साथ मिलकर ये लोग बड़ी वारदात की साजिश रच रहे थे. इनका मकसद स्थानीय लोगों में भय फैलाना था. रविवार की छापेमारी के दौरान अनेक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पेनड्राइव आदि बरामद हुए.
    गौरतलब है कि एनआईए ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर, सोपोर और अनंतनाग में 15 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की. यह छापेमारी आतंकवादी गतिविधियों को लेकर की गई थी और इसमें आतंकी पत्रिका ‘वॉइस ऑफ हिंद’ का मामला भी शामिल था. एनआईए ने पिछले दिनों जम्मू कश्मीर में जो छापेमारी की थी, उस दौरान इस पत्रिका से जुड़े अनेक लोगों का खुलासा हुआ था और यह भी पता चला था कि आईएसआईएस के आकाओं के इशारे पर पत्रिका का अहम काम जम्मू कश्मीर से भी किया जा रहा था. एनआईए ने इस मामले में गिरफ्तार लोगों से एक आईईडी भी बरामद की थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोयले की किल्लत पर बोले ऊर्जा मंत्री- जबरदस्ती फैलाई जा रही है दहशत, ये कंपनियों का गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार
    Next Article नवरात्रि के व्रत में डायबिटीज के मरीज इन बातों का रखें ध्यान

    Related Posts

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    June 18, 2026

    मानगो में पुलिस चेकिंग पर टेंपो चालक की पिटाई का आरोप, चालकों ने किया सड़क जाम

    June 18, 2026

    सीसीई डिवीजन के रक्तदान शिविर में 76 यूनिट रक्त संग्रहित, पंकज गुप्ता सम्मानित

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    दिनदहाड़े महिला से लूट, अंतरराष्ट्रीय एथलीट के परिवार को बनाया निशाना, 7 लाख के गहने और मोबाइल लेकर फरार बदमाश

    घायल मजदूर को मिला न्याय, BKMS की पहल पर कंपनी ने स्थायी नौकरी देने पर दी सहमति

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    भारत के विकास में ‘मोदी युग’: एक नया कीर्तिमान और विश्वास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.