Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांचीपुरम में चिट फंड मामले में 100 करोड़ रुपए की बिना हिसाब की आय पर आगे भी छापेमारी करेगी आयकर विभाग की टीम       
    Headlines राष्ट्रीय

    कांचीपुरम में चिट फंड मामले में 100 करोड़ रुपए की बिना हिसाब की आय पर आगे भी छापेमारी करेगी आयकर विभाग की टीम       

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaOctober 11, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कांचीपुरम में चिट फंड मामले में 100 करोड़ रुपए की बिना हिसाब की आय पर आगे भी छापेमारी करेगी आयकर विभाग की टीम                     नई दिल्ली। कांचीपुरम के दो मामलों में छापेमारी के बाद आयकर विभाग आगे भी छापेमारी का सिलसिला जारी रखेगा। दरअसल, इसके तहत एक चिट फंड और फाइनेंसिंग ग्रुप और दूसरे समूह सिल्क साड़ियों और अन्य कपड़ों के खुदरा विक्रेता पर छापेमारी की गई थी । विभाग ने कांचीपुरम, चेन्नई और वेल्लोर में स्थित 34 परिसरों में तलाशी अभियान चलाया है।
    आयकर विभाग ने चिट फंड समूह मामले के अभियान में यह पाया कि समूह एक अनधिकृत चिट फंड व्यवसाय चला रहा था और पिछले कुछ वर्षों से समूह द्वारा किए गए 400 करोड़ रुपए के सभी निवेश और भुगतान पूरी तरह से नकद में किए गए थे। सबूतों से पता चला है कि सामूहिक कमीशन और लाभांश के जरिए बेहिसाब आय अर्जित की गई है।
    इस दौरान कई वचन पत्र, हस्ताक्षर किए गए पोस्ट-डेटेड चेक और चिटफंड ग्राहकों से कर्ज के बदले गारंटी के नाम पर ली गई पावर ऑफ अटॉर्नी को भी जब्त किया गया है। समूह ने नकद फाइनेंसिंग से ब्याज के जरिए बेहिसाब आय अर्जित की है और इसके अलावा समूह ने बेहिसाब निवेश और खर्च किए हैं।
    समूह के सदस्यों और उनके सहयोगियों के नाम पर कई संपत्तियां पंजीकृत होने के दस्तावेज पाए गए हैं और उन्हें जब्त कर लिया गया है। इस समूह के सदस्यों के स्वामित्व वाली संपत्तियों में आलीशान घर, फार्म हाउस और भूमि, लग्जरी वाहन आदि शामिल हैं। इन लोगों ने या तो कोई इनकम टैक्स रिटर्न नहीं फाइल किया या फिर टैक्स रिटर्न फाइल करने में बहुत थोड़ी सी आय दिखाई है।
    चिटफंड समूह के कई सहयोगियों और निवेशकों की जांच की गई और उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने बेहिसाब निवेश किया और बेहिसाब आय अर्जित की है। इन लोगों से 1.35 करोड़ रुपए और करीब 7.5 किलो सोने के आभूषण जब्त किए गए हैं। इस समूह से अब तक 150 करोड़ रुपए से अधिक की अघोषित आय का पता चला है।
    सिल्क साड़ियों और अन्य कपड़ों के व्यवसाय में लगे दूसरे समूह के मामले में, पिछले 4 वर्षों के दौरान कम बिक्री दिखाने के साक्ष्य पाए गए हैं। बिक्री में कमी दिखाने के लिए एक सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन के माध्यम से हेराफेरी का पता चला है। इस तरह के जोड़तोड़ के जरिए, समूह के सदस्य नियमित रूप से बेहिसाब नकदी निकालते थे और भूमि और भवनों में बेहिसाब निवेश करते थे। समूह के सदस्य लग्जरी जीवन शैली पर भारी नकद खर्च करते थे। और नकद में कर्ज देते थे और चुकाते थे तथा चिट फंड में निवेश करते थे। इस जांच में बिना हिसाब के 44 लाख रुपए रुपए नकद और 9.5 किलोग्राम आभूषण जब्त किए गए। कुल मिलाकर, इस समूह से 100 करोड़ रुपए की बिना हिसाब की आय जांच में सामने आई है, इसी के मद्देनजर इस संबंध में आगे भी जांच लगातार जारी रहेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के दिन एसआरके कमलेश ने सदर अस्पताल के मनोचिकित्सकों को किया सम्मानित
    Next Article राजभवन के समक्ष प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष  राजेश ठाकुर के नेतृत्व में मौन सत्याग्रह आज : राकेश तिवारी

    Related Posts

    राजनीति में दल-बदल: आंतरिक असंतोष से चुनौती

    June 19, 2026

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    June 18, 2026

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजनीति में दल-बदल: आंतरिक असंतोष से चुनौती

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    दिनदहाड़े महिला से लूट, अंतरराष्ट्रीय एथलीट के परिवार को बनाया निशाना, 7 लाख के गहने और मोबाइल लेकर फरार बदमाश

    घायल मजदूर को मिला न्याय, BKMS की पहल पर कंपनी ने स्थायी नौकरी देने पर दी सहमति

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.