Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » त्योहारों से पहले महंगाई का एक और झटका, घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम 15 रुपये बढ़े
    Breaking News Headlines

    त्योहारों से पहले महंगाई का एक और झटका, घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम 15 रुपये बढ़े

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 6, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. फेस्टिव सीजन से पहले आम आदमी को महंगाई का जोरदार झटका लगा है. घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर एक बार फिर महंगा हो गया है. सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी 6 अक्टूबर को LPG Gas Cylinder की कीमतों में बढ़ोतरी की है. तेल कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर के भाव में 15 रुपये का इजाफा किया है. इस बढ़ोतरी के बाद अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रसोई गैस सिलेंडर के दाम 884.50 रुपये से बढ़कर 899.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गए हैं.

    आपको बता दें कि इस महीने की शुरुआत के पहले दिन तेल कंपनियों ने 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 43.5 रुपए प्रति सिलेंडर तक का इजाफा किया था. इस दौरान घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई थी. लेकिन बुधवार को एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं.
    दिल्ली में अब बिना सब्सिडी वाले 14.2 किग्रा सिलेंडर के दाम बढ़कर 899.50 रुपये हो गए हैं. कोलकाता में रसोई गैस सिलेंडर का भाव 911 रुपये से बढ़कर 926 रुपये, मुंबई में 844.50 रुपये से चढ़कर 899.50 रुपये हो गए. चेन्नई में बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत अब 915.50 रुपये हो गई. पहले कीमत 900.50 रुपये प्रति सिलेंडर थी.

    19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत

    दिल्ली में 19 किग्रा कमर्शियल गैस की कीमत 1736.5 रुपए है. कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर का भाव 1805.5 रुपए है. मुंबई में 1685 रुपए और चेन्नई में 1867.5 रुपये प्रति सिलेंडर है.

    नेचुरल गैस के दाम 62 फीसदी बढ़े

    आपको बता दें कि सरकार ने नेचुरल गैस की कीमतों में 62 फीसदी की बढ़ोतरी की है. तरराष्ट्रीय बाजार में बेंचमार्क कीमतों में बढ़ोतरी के बाद सरकार ने घरेलू कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला किया है. सरकार ने अक्टूबर-मार्च छमाही (अक्टूबर 2021 से मार्च 2022) के लिए नैचुरल गैस की कीमत बढ़कर अब 2.90 डॉलर mmbtu हो गई है. अप्रैल-सितंबर 2021 छमाही के लिए यह कीमत 1.79 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीएम चन्नी और बघेल के साथ आज लखीमपुर जाएंगे राहुल गांधी
    Next Article गठबंधन को लेकर बिफरे शिवपाल कहा- ‘सपा कौरवों की सेना, अब युद्ध होगा’

    Related Posts

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    June 21, 2026

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    June 20, 2026

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    बाल विवाह के खिलाफ युवा का जिला स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों को बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.