Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला अंतर्गत अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ पिछड़ी जाति प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना 2021- 22 के अंतर्गत योग्य छात्रों को छात्रवृत्ति भुगतान अनुमोदन हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न
    Breaking News झारखंड

    जिला अंतर्गत अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ पिछड़ी जाति प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना 2021- 22 के अंतर्गत योग्य छात्रों को छात्रवृत्ति भुगतान अनुमोदन हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 5, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला अंतर्गत अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ पिछड़ी जाति प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना 2021- 22 के अंतर्गत योग्य छात्रों को छात्रवृत्ति भुगतान अनुमोदन हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न

    आज दिनांक 5 अक्टूबर 2021 को उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फैज अक अहमद मुमताज(भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में जिला अंतर्गत अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ पिछड़ी जाति प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना 2021- 22 के अंतर्गत योग्य छात्रों को छात्रवृत्ति भुगतान अनुमोदन हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक की गई।

    जिला के प्रखंडों से अनुमोदन उपरांत तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी/ जिला शिक्षा अधीक्षक से हस्ताक्षरित 884 विद्यालयों से 49085 छात्र छात्राओं की सूची छात्रवृत्ति अनुमोदन के लिए समिति के समक्ष रखी गई। जिसमें विचार विमर्श के बाद समिति ने योग छात्र छात्राओं को अप्रूव कर प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति का भुगतान डीबीटी के माध्यम से छात्र-छात्राओं के खाते में हस्तांतरित करने की स्वीकृति दी गई।

    उपायुक्त द्वारा संबंधित पदाधिकारी को कहा कि छात्रवृत्ति योजना सरकार की अति महत्वकांक्षी योजना है इसमें योग्य छात्र-छात्राएं किसी भी हालत में नहीं छूटना चाहिए अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    उपायुक्त द्वारा समीक्षा क्रम में पाया कि अभी तक सभी प्रखंडों से 49085 डाटा प्राप्त किया गया है। शेष 26038 डाटा अनुपलब्ध रहने के कारण उपायुक्त द्वारा गहरी नाराजगी जताई गई।नारायणपुर के 66 विद्यालयों, फतेहपुर के 33 विद्यालयों,कुंडहित के 14 विद्यालयों एवं नाला के 33 विद्यालय से डाटा उपलब्ध नहीं है।

    इस परिपेक्ष में उपायुक्त द्वारा संबंधित पदाधिकारी को नारायणपुर, फतेहपुर, कुंडहित एवं नाला के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के वेतन रोकने एवं शोकॉज करने का निर्देश दिया गया

    बैठक में ITDA निदेशक श्री अभिषेक श्रीवास्तव,जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री अभय शंकर,जिला कल्याण पदाधिकारी श्री उत्तम कुमार भगत,जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी श्री अभय परासर,संबंधित विभाग के सहायक कार्यालय प्रधान उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआपका राष्ट्र आपका संवाद
    Next Article भारतीय जनता पार्टी जिला जामताड़ा सेवा एवं समर्पण कार्यक्रम के तहत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस और प्रशासनिक क्षेत्र में पूरे हुए 20 वर्ष के उपलक्ष में 17 सितंबर से लगातार 7 अक्टूबर तक विभिन्न जनहित के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं

    Related Posts

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    November 13, 2026

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.