Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सितंबर में यूपीआई के जरिए हुआ 6.5 लाख करोड़ रुपए के 3.65 अरब से ज्यादा ट्रांजैक्शन
    Breaking News Business Headlines

    सितंबर में यूपीआई के जरिए हुआ 6.5 लाख करोड़ रुपए के 3.65 अरब से ज्यादा ट्रांजैक्शन

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 4, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. देश में डिजिटल पेमेंट का विस्तार तेजी से हो रहा है. वहीं, नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी एनपीसीआई के पेमेंट प्लेटफॉर्म यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस यानी यूपीआई के जरिए सितंबर में 3.65 अरब ट्रांजैक्शन के जरिए 6.5 लाख करोड़ रुपये के लेनदेन हुए हैं. खास बात है कि यह लगातार तीसरा महीना है, जब यूपीआई के जरिए 3 अरब से ज्यादा ट्रांजैक्शन हुए हैं.वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ट्वीट कर बताया, एनपीसीआई के पेमेंट प्लेटफॉर्म यूपीआई के माध्यम से सितंबर में 3.65 अरब ट्रांजैक्शन के जरिए 6.5 लाख करोड़ रुपये के लेनदेन हुए हैं. यह संख्या और मूल्य दोनों के संदर्भ में यूपीआई का अब तक का उच्चतम स्तर है. यह लगातार तीसरा महीना है जब यूपीआई पर तीन अरब से अधिक लेनदेन हुए हैं. यह कोरोना महामारी के दौरान देश में डिजिटल पेमेंट को व्यापक रूप से अपनाए जाने का संकेत है.
    अगस्त की तुलना में ट्रांजैक्शन की मात्रा के 3 फीसदी बढ़ी है, जबकि इसका मूल्य 2.35 फीसदी ज्यादा रहा है. बहरहाल पिछले साल की तुलना में मूल्य और मात्रा दोनों हिसाब से ट्रांजैक्शन दोगुना हुआ है. अगस्त महीने में यूपीआई के जरिए 3.55 अरब ट्रांजैक्शन के जरिए 6.39 लाख करोड़ रुपये के लेनदेन और जुलाई में 3.24 अरब ट्रांजैक्शन के जरिए 6.06 लाख करोड़ रुपये के लेनदेन हुए.

    क्या है यूपीआई

    यूपीआई एक रियल टाइम पेमेंट सिस्टम है, जो मोबाइल ऐप के माध्यम से बैंक अकाउंट में पैसे तुरंत ट्रांसफर कर सकता है. यूपीआई के माध्यम से आप एक बैंक अकाउंट को कई यूपीआई ऐप से लिंक कर सकते हैं. वहीं, अनेक बैंक अकाउंट को एक यूपीआई ऐप के जरिए संचालित कर सकते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकाबुल की मस्जिद के बाहर बम विस्फोट, दर्जनों लोगों के मारे जाने की खबर
    Next Article तारक मेहता.. के नट्टू काका नहीं रहे, 77 साल की उम्र में घनश्याम नायक का हुआ निधन

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.