Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दुर्गापूजा में भोग वितरण रोक पर सरकार पुनर्विचार करे- काले
    Breaking News झारखंड धर्म

    दुर्गापूजा में भोग वितरण रोक पर सरकार पुनर्विचार करे- काले

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 2, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दुर्गापूजा में भोग वितरण रोक पर सरकार पुनर्विचार करे- काले

    जमशेदपुर , 2अक्टूबर: हर हर महादेव सेवा संघ के संस्थापक एवं प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने आज कहा कि राज्य सरकार को आगामी नवरात्र में आयोजित की जाने वाली दुर्गा पूजा में कमेटियों को भोग बनाने एवं वितरण की अनुमति प्रदान करनी चाहिए।उन्होंने अनुरोध किया कि राज्य सरकार को इस श्रद्धा अभिव्यक्ति वाले कार्य पर रोक हटाने के लिए एक बार गंभीरता से पुनर्विचार करने की ज़रूरत है । अमरप्रीत सिंह काले ने कहा पूजा एवं भोग एक दूसरे के अनुपूरक हैं। आज जहां सभी व्यवसाय एवं दिनचर्या सामान्य रूप से प्रारंभ हो गये हैं , आमजन की आस्था को ध्यान में रखते हुए सरकार को कोरोना गाइडलाइन के नियमों के तहत भोग बनाने और वितरण करने की अनुमति भी प्रदान करनी चाहिए। जिस प्रकार कोविड काल में जनहित के मद्दे नज़र सरकार ने कोविड नियमों का पालन करते हुए लोगों को राहत पहुंचाने के लिए भोजन वितरण का कार्य किया और सामाजिक संस्थाओं को उसमें जोड़ा उसी प्रकार दुर्गा पूजा में भोग वितरण की भी अनुमति देना समीचीन है। श्री काले ने उम्मीद व्यक्त की कि माननीय हेमन्त सोरेन की सरकार इस पर अवश्य निर्णय लेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleश्री गणिनाथ सेवा संस्थान ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को किया नमन
    Next Article सांसद विद्युत वरण महतो ने सोपोडेरा स्थित गांधी मैदान में महात्मा गांधी का नव प्रतिष्ठापित मूर्ति का अनावरण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.