Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चाचा चौधरी को केंद्र सरकार ने नमामि गंगे का बनाया शुभंकर, जल शक्ति मंत्रालय का ऐलान
    Breaking News Headlines

    चाचा चौधरी को केंद्र सरकार ने नमामि गंगे का बनाया शुभंकर, जल शक्ति मंत्रालय का ऐलान

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 2, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. कंप्यूटर से भी तेज दिमाग के लिए मशहूर कॉमिक कैरेक्टर चाचा चौधरी को केंद्र सरकार ने नमामि गंगे योजना का शुभंकर (मैस्कॉट) घोषित किया है. जल शक्ति मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सरकार अब नमामि गंगे प्रोजेक्ट के प्रति जागरुकता लाने के लिए चाचा चौधरी के कैरेक्टर का इस्तेमाल करेगी. बयान में कहा गया है कि राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत प्रदूषित नदियों को साफ करने और उसे साफ बना रखने के लिए पूरी कोशिश करेगी और इसके लिए युवाओं को इसमें जोड़ेगी.

    इस दिशा में एक कदम बढ़ाते हुए एनएमसीजी ने चाचा चौधरी से जुड़े कॉमिक्स, ई-कॉमिक्स और एनिमेटेड वीडियो को बनाने के लिए डायमंड टून्स के साथ हाथ मिलाया है. मंत्रालय ने कहा कि इन कॉमिक्स, ई-कॉमिक्स और एनिमेटेड वीडियो को बनाने का मुख्य उद्देश्य बच्चों के बीच गंगा और अन्य नदियों के प्रति व्यवहार परिवर्तन लाना है.
    इस बारे में मिशन के महानिदेशक राजीव रंजन मिश्रा ने कहा, इन परियोजनाओं का बड़ा हिस्सा परिचालन एवं रखरखाव से संबंधित है जिसके लिए 15 साल का अनुबंध है. ऐसे में रखरखाव का कार्य 15 साल तक चलेगा. उन्होंने कहा कि इसमें जलमल संबंधी आधारभूत ढांचे के तहत 24 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाएं शामिल हैं जिसमें एक बड़ा हिस्सा रखरखाव से संबंधित है.बता दें कि भारत सरकार ने गंगा नदी और उसकी सहायक नदियों के प्रदूषण को कम करने, उनके संरक्षण के लिए 20,000 करोड़ रुपए के कुल बजटीय परिव्यय के साथ जून, 2014 में नमामि गंगे कार्यक्रम की शुरुआत की थी. इस कार्यक्रम के तहत गंगा नदी की स्वच्छता के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यों की शुरुआत की गई है. इसमें घरेलू सीवेज, औद्योगिक अपशिष्ट, ठोस अपशिष्ट सहित प्रदूषण कम करने, नदी तट प्रबंधन, अविरल धारा, ग्रामीण स्वच्छता, जैव विविधता संरक्षण आदि जैसी गतिविधियां शामिल हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचीन ने नेपाल की जमीन पर जमाया कब्जा, सड़कों पर निकले युवाओं ने लगाए गो बैक के नारे
    Next Article Next Post

    Related Posts

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    June 21, 2026

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    June 20, 2026

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    बाल विवाह के खिलाफ युवा का जिला स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों को बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.