Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चीन ने नेपाल की जमीन पर जमाया कब्जा, सड़कों पर निकले युवाओं ने लगाए गो बैक के नारे
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    चीन ने नेपाल की जमीन पर जमाया कब्जा, सड़कों पर निकले युवाओं ने लगाए गो बैक के नारे

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 2, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    काठमांडू. भारत और नेपाल के पड़ोसी देश चीन ने नेपाल की सैकड़ों हेक्टेयर जमीन पर कब्जा जमा लिया है. जिसको लेकर नेपाल में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. राजधानी काठमांडू में सड़कों पर निकले युवा ‘चीन गो बैक’ के नारे लगा रहे हैं. नेपाल में चीन के खिलाफ लोगों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है. लोग जिस नेपाली जमीन पर चीन ने कब्जा कर लिया है, उसे वापस लौटाने की मांग कर रहे हैं.

    चीन ने नेपाल की करीब 150 हेक्टेयर जमीन पर कब्जा किया है. नेपाली जमीन पर चीनी कब्जा लिमी लप्चा से लेकर हुमला जिले के हिल्सा तक हुआ है. हुमला में चीन ने 10-11 इमारतों को निर्माण कर लिया है. सभी इमारतें नेपाली सीमा के 2 किलोमीटर भीतर बनी हुई हैं. हुमला के मुख्य जिला अधिकारी की तरफ से भी चीनी कब्जे की जांच करायी गयी थी. जांच में पाया गया है कि नेपाली जमीन पर चीन की इमारतें बनाने की बात बिल्कुल सही है. इसी के बाद नेपाल में चीन गो बैक के नारे लगने शुरू हो गए हैं.
    चीन के इसी कब्जे के खिलाफ नेपाल में प्रदर्शन हो रहे हैं. खासकर नेपाल के युवा चीन के खिलाफ ज़ोर शोर से रैलियां निकाल रहे हैं. पिछले साल भारत के साथ गलवना में चीनी सेना की हुई झड़प के फौरन बाद चीन ने नेपाल के हुमला में 150 हेक्टेयर से ज्यादा की जमीन पर कब्जा कर लिया था. तब नेपाल पर के पी शर्मा ओली की सरकार थी.जब विवाद बढ़ा तो चीन के दूतावास ने बाकायदा बयान जारी किया और कहा कि नेपाल और चीन के बीच कोई सीमा विवाद नहीं है. इसके बाद जब नेपाल में सरकार बदली, शेर बहादुर देउबा नेपाल के पीएम बने. जिसके बाद उन्होंने इसे लेकर बड़ा कदम उठाया. चीनी कब्जे की जांच के लिए हाई लेवल कमेटी बनायी गयी. कमेटी बनाने का फैसला खुद शेर बहादुर देउबा ने लिया. चीन के साथ सभी सीमा विवादों पर ये कमेटी रिपोर्ट देगी.
    चीन ने मामले को दबाने की पूरी कोशिश की, लेकिन ऐसा हो ना सका. यही नहीं चीन ने सीमा पर जो पिलर्स लगे थे, उन्हें भी बदल दिया. नेपाली जांच के मुताबिक नेपाल-चीन बॉर्डर के पिलर नंबर 11 और 12 को चीन ने बदल दिया है, जिससे नेपाल के लोग अपने इलाके में नहीं जा पा रहे हैं. चीन की इसी कब्जे वाली नीति के विरोध में नेपाल के युवा सड़कों पर उतर कर उसके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअफगानिस्‍तान: तालिबान नेतृत्‍व की आलोचना नहीं की जा सकती, लगाई मीडिया पर पाबंदी
    Next Article चाचा चौधरी को केंद्र सरकार ने नमामि गंगे का बनाया शुभंकर, जल शक्ति मंत्रालय का ऐलान

    Related Posts

    रेलवे के अफसरों की हठधर्मिता चिंताजनकः सरयू राय

    April 27, 2026

    शिकार परब पर रोक को लेकर वन विभाग का जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

    April 27, 2026

    जमशेदपुर बोधि सोसायटी में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन, 400 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

    April 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    घटिया निर्माण पर बवाल: लाकड़ी पंचायत में लेंम्स भवन कार्य की जांच की मांग तेज

    कांड्रा में 17 मई को सजेगा डिजिटल सितारों का संगम, फेसबुक क्रिएटर्स महाकुंभ में धूम मचाएंगे सुपरस्टार ‘बाबूराव’

    विद्या ज्योति विद्यालय में 11वीं कक्षा के छात्रों के लिए अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित

    जनगणना 2027 को लेकर प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

    काशीडीह के 240 कार्डधारियों को अप्रैल माह का बकाया खाद्यान्न मिला

    हावड़ा बड़बिल जनशताब्दी के लेटलतीफी एवं रद्द कारण पं. बंगाल के वोटर परेशान

    जनजातीय योजनाओं में तेजी के निर्देश, ITDA समीक्षा बैठक में छात्रवृत्ति, साइकिल वितरण और निर्माण कार्यों पर सख्त रुख

    सरायकेला के पंचायतों में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का भौतिक सत्यापन अभियान

    हेलमेट नहीं तो चालान, दुगनी में सड़क सुरक्षा अभियान, जुर्माने के साथ बांटे गए हेलमेट

    चांडिल हत्याकांड में बड़ी सफलता: फरार शहनवाज खान उर्फ डाबर गिरफ्तार, कई संगीन मामलों का खुलासा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.