Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आईपीएल : लगातार चार जीत के बाद दिल्ली की पहली हार, केकेआर की जीत में चमके सुनील नरेन
    Headlines खेल

    आईपीएल : लगातार चार जीत के बाद दिल्ली की पहली हार, केकेआर की जीत में चमके सुनील नरेन

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 29, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शारजाह. आईपीएल फेज-2 में आज दिन का पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया. जहां ्य्यक्र ने 128 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 3 विकेट से जीत दर्ज की. कोलकाता ने 10 गेंद शेष रहते मुकाबला जीतकर अपने नाम किया. टीम की जीत में नितीश राणा ने 27 गेंदों पर नाबाद 36 रन बनाए, जबकि सुनील नरेन के बल्ले से भी सिर्फ 10 गेंदों पर 21 रनों की पारी देखने को मिली. मैच का स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें

    लडख़ड़ाई केकेआर की पारी

    टारगेट का पीछा करते हुए कोलकाता का पहला विकेट वेंकटेश अय्यर (14) के रूप में गिरा. उनकी विकेट ललित यादव के खाते में आई. अगले ही ओवर में आवेश खान ने छक्के के साथ अपना खाता खोलने वाले राहुल त्रिपाठी (9) रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद शुभमन गिल और नितीश राणा ने पारी को संभालने का काम किया. गिल एक छोर संभालकर खेल रहे थे, लेकिन तभी कगिसो रबाडा ने उनको आउट कर दिल्ली को तीसरी सफलता दिलाई. अगली ही गेंद पर आर अश्विन ने कैप्टन मोर्गन को शून्य पर आउट कर केकेआर की कमर तोड़कर रख दी. मोर्गन को आउट करने के बाद अश्विन काफी जोश में नजर आए. कोलकाता का छठा विकेट दिनेश कार्तिक (12) के रूप में गिरा. दिल्ली के लिए आवेश खान 3 विकेट लेने में सफल रहे.

    आउट होने के बाद अश्विन को आया गुस्सा

    दिल्ली की पारी के अंतिम ओवर में टिम साउथी ने आर अश्विन का विकेट चटकाया. आउट होने के बाद मैदान पर अश्विन को गुस्से से आग बबूला होते देखा गया. मैदान पर वह पहले साउथी और उसके बाद कैप्टन मोर्गन से गुस्से में कुछ कहते नजर आए.

    अच्छी शुरुआत के बाद गंवाया विकेट

    शिखर धवन और स्टीव स्मिथ ने पहले विकेट के लिए 35 रन जोड़े. अच्छी लय में नजर आ रहे धवन (24) की विकेट लॉकी फर्ग्युसन के खाते में आई. आउट होने से पहले ऑरेंज कैप एक बार वापस शिखर के पास पहुंच गई है. अभी तक गब्बर 454 रन बना चुके हैं. शिखर के विकेट के बाद श्रेयस अय्यर (1) का मैजिक भी आज देखने को नहीं मिला और सुनील नरेन ने क्लीन बोल्ड कर उनको पवेलियन का रास्ता दिखाया.

    89 पर आधी टीम लौटी पवेलियन

    कोलकाता को तीसरी सफलता स्टीव स्मिथ (39) के रूप में मिली. स्मिथ को फर्ग्युसन ने क्लीन बोल्ड कर आउट किया. स्मिथ के विकेट के बाद दिल्ली ने शिमरोन हेटमायर (4) और ललित यादव (0) के विकेट जल्दी गंवा दिए. 89 पर ्य्यक्र ने पांच विकेट हासिल कर लिए थे. कोलकाता को छठी कामयाबी अक्षर पटेल (0) के रूप में मिली. ऋषभ पंत ने 36 गेंदों पर 39 रन बनाए और वह रन आउट होकर ड्रेसिंग रूम लौटे. आउट होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए. दिल्ली ने 20 ओवर में 127/9 का स्कोर बनाया. ्य्यक्र के लिए वेंकटेश अय्यर, सुनील नरेन और लॉकी फर्ग्युसन ने 2-2 विकेट चटकाए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर प्रतिबंध 31 अक्टूबर तक बढ़ा, डीजीसीए का आदेश
    Next Article दक्षिण कोरिया में सदियों पुरानी है कुत्ते के मांस को खाने की परंपरा, लग सकता है प्रतिबंध

    Related Posts

    पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा महिलाओं के बीच एमआरपी नीति को लेकर जागरूकता अभियान

    June 6, 2026

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    June 6, 2026

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    बोलानी थाना क्षेत्र मे अज्ञात वाहन के धक्के से मोटसाइकिल सवार युवक की मौत

    रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा महिलाओं के बीच एमआरपी नीति को लेकर जागरूकता अभियान

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पार्वती घाट समिति ने 6 जून से नागरिकों के लिए कई नई सुविधाओं की शुरुआत की है। पर्यावरण संरक्षण और अंतिम संस्कार व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से घाट परिसर में आधुनिक लकड़ी आधारित फरनेस, ‘देव आत्मा उद्यान’ तथा ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। समिति द्वारा स्थापित नया फरनेस कम लकड़ी की खपत के साथ कम समय में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करता है तथा चिमनी व्यवस्था के कारण प्रदूषण भी कम करता है। इसके लिए श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने 11 लाख रुपये का योगदान दिया है। नवजात और पांच वर्ष तक के बच्चों के अंतिम संस्कार हेतु विकसित ‘देव आत्मा उद्यान’ में छह सीमांकित क्षेत्र बनाए गए हैं। इस परियोजना में कई समाजसेवियों और दानदाताओं ने पांच-पांच लाख रुपये का सहयोग दिया है। इसके अलावा, शौचालय एवं स्नान क्षेत्र ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण के लिए श्री निर्मल भाई पांड्या ने पांच लाख रुपये का योगदान दिया है। समिति ने कहा कि समाज के सहयोग से पार्वती घाट में अंतिम संस्कार संबंधी सुविधाओं को अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और मानवीय बनाया जा रहा है तथा सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

    करंट ने छीन ली कलम की आवाज: दैनिक भास्कर के पत्रकार मृत्युंजय सिंह का निधन, पत्रकार जगत में शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.