Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर प्रतिबंध 31 अक्टूबर तक बढ़ा, डीजीसीए का आदेश
    Breaking News Business Headlines

    अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर प्रतिबंध 31 अक्टूबर तक बढ़ा, डीजीसीए का आदेश

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 29, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने  अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक यात्री उड़ानों पर प्रतिबंध को एक महीने यानी 31 अक्टूबर, 2021 तक बढ़ा दिया है. बता दें कि अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर प्रतिबंध मार्च 2020 से लागू है. हालांकि यह प्रतिबंध अंतरराष्ट्रीय कार्गो उड़ानों और विशेष रूप से विमानन नियामक द्वारा अनुमोदित उड़ानों पर लागू नहीं होगा.सर्कुलर में कहा गया है, यह प्रतिबंध अंतरराष्ट्रीय ऑल-कार्गो संचालन और डीजीसीए द्वारा विशेष रूप से अनुमोदित उड़ानों पर लागू नहीं होगा. हालांकि, सक्षम प्राधिकारी द्वारा मामले के आधार पर चयनित मार्गों पर अंतर्राष्ट्रीय अनुसूचित उड़ानों की अनुमति दी जा सकती है.पिछले साल 23 मार्च को कोविड-19 महामारी के मद्देनजर सभी निर्धारित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को प्रतिबंधित कर दिया गया था. वहीं, पिछले महीने, डीजीसीए ने निर्धारित अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक यात्री उड़ानों पर निलंबन 30 सितंबर तक बढ़ा दिया था. बता दें कि भारत ने अमेरिका, ब्रिटेन, संयुक्त अरब अमीरात, केन्या, भूटान और फ्रांस सहित 27 देशों के साथ हवाई बबल समझौते किए हैं. दो देशों के बीच एक एयर बबल पैक्ट के तहत, उनकी एयरलाइनों द्वारा उनके क्षेत्रों के बीच विशेष अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित की जा सकती हैं. आपको बता दें कि इसके तहत हवाई यात्रा के लिए दो देशों के बीच करार किया जाता है. दो देशों द्वारा द्विपक्षीय समझौता कर के जब एक खास एयर कॉरिडोर बनाया जाता है तो उसे एयर बबल कहते हैं, ताकि हवाई यात्रा में कोई दिक्कत ना आए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपंजाब कांग्रेस में भारी घमासान, सिद्धू के बाद कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना का इस्तीफा, इन्होंने भी दिया रिजाइन
    Next Article आईपीएल : लगातार चार जीत के बाद दिल्ली की पहली हार, केकेआर की जीत में चमके सुनील नरेन

    Related Posts

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    July 22, 2026

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    July 22, 2026

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.