Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भवानीपुर उपचुनाव के प्रचार के आखिरी दिन हिंसा
    Breaking News Headlines राजनीति

    भवानीपुर उपचुनाव के प्रचार के आखिरी दिन हिंसा

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 28, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोलकाता. भवानीपुर उपचुनाव के लिए आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है. कोलकाता में भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष के साथ कथित तौर पर धक्का-मुक्की भी की गई. जादूबाबू बाजार में भगवा खेमे की रैली में हुई इस घटना के बाद बीजेपी ने बंगाल सरकार की तुलना तालिबान शासन से की है. टीएमसी कार्यकर्ताओं ने दिलीप घोष वापस जाओ के नारे लगाए.घोष के साथ गए सुरक्षाकर्मियों को उन्हें सुरक्षित बाहर निकालना पड़ा. उनमें से दो को कैमरे में तब कैद किया गया जब उन्होंने टीएमसी कार्यकर्ताओं को डराने के लिए उन पर बंदूक तान दी. इस दौरान घोष भी उत्तेजित हो गए और भीड़ पर चिल्लाने लगे. उन्होंने जय श्री राम के नारे भी लगाए.कैमरे में कैद हुए घोष को यह कहते हुए सुना जा सकता है, मैं तुम्हारा गला घोंट दूंगा. ऐसा मत सोचो कि मैं किन्नर हूं. अभिषेक बनर्जी पर चिल्लाओ. घटना जादू बाबू बाजार में हुई जहां घोष पैदल प्रचार कर रहे थे. आपको बता दें कि इस झड़प में कई बीजेपी कार्यकर्ता घायल हो गए. इस हिंसा को लेकर भाजपा नेता अग्निमित्र पॉल ने कहा, सीएम ममता बनर्जी सहित टीएमसी सरकार असहिष्णु है, हमें प्रचार करने की अनुमति नहीं दे रही है. टीएमसी के गुंडों ने हमारे कार्यकर्ताओं को प्रताडि़त किया, उन्हें पीटा. 30 सितंबर को वोट देने से पहले फैसला करें.बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच हालिया झड़प पर बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने कहा, स्थिति बहुत गंभीर है. चुनाव आयोग कुछ नहीं कर रहा है. हमारी पार्टी की एक टीम ने ईसी से दिल्ली में मुलाकात की और यहां (कोलकाता में) हमारे प्रतिनिधिमंडल ने उनसे कई बार मुलाकात की, लेकिन चुनाव आयोग ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की. चुनाव आयोग ने आज भवानीपुर के हंगामे को लेकर राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है. चुनाव आयोग ने शाम चार बजे तक रिपोर्ट सौंपने को कहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली में 2020 में हुए दंगे शहर में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की पूर्व नियोजित साजिश
    Next Article 86 करोड़ के पार पहुंचा भारत का कुल कोविड-19 टीकाकरण कवरेज

    Related Posts

    लोहरदगा में तेज रफ्तार ट्रक ने एक परिवार की खुशियों को कुचला,दो बहन समेत तीन की मौत,खत्म हुआ परिवार के युवा

    June 20, 2026

    धनबाद में पुलिस का लक्ष्यदक्षता अभियान शुरू, 2,586 जवान देंगे निशानेबाजी की परीक्षा

    June 20, 2026

    चाईबासा में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 7 बाइक बरामद; 3 गिरफ्तार, 3 किशोर निरुद्ध

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोहरदगा में तेज रफ्तार ट्रक ने एक परिवार की खुशियों को कुचला,दो बहन समेत तीन की मौत,खत्म हुआ परिवार के युवा

    धनबाद में पुलिस का लक्ष्यदक्षता अभियान शुरू, 2,586 जवान देंगे निशानेबाजी की परीक्षा

    चाईबासा में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 7 बाइक बरामद; 3 गिरफ्तार, 3 किशोर निरुद्ध

    गुमला के पालकोट में दर्दनाक हादसा, बारातियों से भरी गाड़ी पेड़ से टकराई; दो की मौत, तीन घायल

    चतरा में आधी रात पुलिस-अपराधी मुठभेड़; फिरौती के लिए अपहृत 6 ग्रामीण सकुशल मुक्त, हथियारों के साथ 5 शातिर गिरफ्तार

    गिरिडीह के बेलाटांड़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

    पलामू जमीन विवाद में ठेकेदार और कारोबारी को मारी गोली, भतीजे पर लगा आरोप |

    बैंक ऑफ़ इंडिया बादम शाखा की पहल: मृतक मजदूर की पत्नी को मिला ₹2 लाख का प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा लाभ

    जमशेदपुर में नीट परीक्षा की तैयारी पूरी, 8 केंद्रों पर 21 जून को शामिल होंगे करीब 4 हजार परीक्षार्थी

    विश्व योग दिवस की पूर्व संध्या पर गोपबंधु विद्यापीठ में विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.