Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजयुमो महानगर ने लौहनगरी के युवा प्रतिभाओं को किया सम्मानित, कहा -लौहनगरी के प्रतिभा पर हम सबको गर्व
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति राष्ट्रीय शिक्षा

    भाजयुमो महानगर ने लौहनगरी के युवा प्रतिभाओं को किया सम्मानित, कहा -लौहनगरी के प्रतिभा पर हम सबको गर्व

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 27, 2021Updated:September 27, 2021No Comments6 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजयुमो महानगर ने लौहनगरी के युवा प्रतिभाओं को किया सम्मानित, कहा -लौहनगरी के प्रतिभा पर हम सबको गर्व

    ■ शिक्षा के महत्व को समझें, जीवन में कुछ करने से ज्यादा कुछ कर दिखाने का जज्बा लाएं युवा: रघुवर दास

    जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा द्वारा चलाये जा रहे सेवा समर्पण अभियान के तहत भाजयुमो जमशेदपुर महानगर ने शहर के युवा प्रतिभाओं को सम्मानित किया। सोमवार को गोलमुरी स्थित केबुल वेलफेयर क्लब के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव शामिल हुए। भाजयुमो महानगर अध्यक्ष अमित अग्रवाल के अध्यक्षता में आयोजित समारोह में अतिथियों ने शिक्षा, खेल एवं अन्य क्षेत्रों में अव्वल आने वाले लौहनगरी जमशेदपुर के प्रतिभावान खिलाड़ियों एवं विद्यार्थियों को सम्मानित किया। करीब पचास से अधिक विद्यार्थियों एवं खिलाड़ियों को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर उन्हें प्रोत्साहित कर शुभकामनाएं व्यक्त की गई। इस दौरान संयुक्त राष्ट्र संघ में पाकिस्तान को करारा जवाब देने वाली जमशेदपुर की बेटी स्नेहा दुबे के चाचा कन्हैया दुबे, महामहिम राष्ट्रपति के हाथों शिक्षक सम्मान से सम्मानित झारखंड के एकमात्र शिक्षक हिंदुस्तान मित्रमंडल के मनोज कुमार सिंह एवं शहर का नाम रौशन करने वाले दर्जनों खिलाड़ियों एवं विभिन्न कॉलेजों के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।

    इस अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि भाजयुमो द्वारा ऐसे आयोजनों से प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा, प्रतिभा निखरेगी और आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि जीवन में सफ़लता के लिए माता-पिता के साथ शिक्षक की अहम भूमिका होती है। जिस केबुल वेलफेयर एसोसिएशन में हम उपस्थित हैं, इसी केबुल कंपनी क्षेत्र की भूमि पर जन्मीं स्नेहा दुबे ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के वैश्विक मंच पर पाकिस्तान को जिस अंदाज में सच का आईना दिखाया है उससे भारत ही नहीं अपितु दुनिया में स्नेहा दुबे के नाम की चर्चा है। इसी केबुल कंपनी में स्नेहा दुबे के पिता जयप्रकाश दुबे इलेक्ट्रिकल इंजीनियर थे। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के द्वारा भारत पर लगाये गये आरोपों का उन्होंने जिस तरह से जवाब दिया, उसकी जितनी सराहना की जाए कम है। सच पूछा जाए तो जमशेदपुर की इस बेटी ने न सिर्फ जमशेदपुर और झारखंड का नाम रौशन किया है बल्कि पूरे भारत का मान बढ़ाया है। आज स्नेहा दुबे युवा पीढ़ी के लिए हिम्मत का प्रतीक बन गयी है। कहा कि माता-पिता हमें जीवन में शिक्षा का महत्व बतलाते हैं और आगे बढ़ने के लिए पढ़ने-लिखने पर जोर देते हैं। माता-पिता की यह भूमिका हमारी जीवन को संवारती है, आगे बढ़ाती है, हमारे प्रतिभा का विकास होता है। प्रतिभाओं के विकास के लिए केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा कई तरह की योजनाएं लागू की गयी है। इसका लाभ हमारे बच्चे उठा रहे हैं, देश विदेश में जाकर अपने देश और समाज का नाम रौशन कर रहे हैं।

    प्रतिभाओं के विकास को केंद्र की मोदी सरकार ने स्टार्टअप और स्टैंडअप योजना के जरिये बल दिया है। प्रधानमंत्री ने देश में पहली बार नेशनल रिसर्च फाउंडेशन की योजना बनायी है, जिससे युवाओं के प्रतिभा विकास के रास्ते खुलेंगे। मैं समझता हूं कि झारखंड राज्य का भाग्य युवा पीढ़ी के हाथ में है। आप बेटा हों या बेटी आप दोनों को कंधे से कंधा मिलाकर राज्य को आगे बढ़ाने के लिए आगे आना होगा। हमारे शहर के बच्चे हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं, नाम कमा रहे हैं, इससे उनका और उनके परिवार का मान-सम्मान तो बढ़ता ही है, शहर का भी गौरव बढ़ता है। श्री दास ने प्रतिभा सम्मान समारोह में उपस्थित बच्चों को शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि आप इसी तरह निरंतर आगे बढ़ते रहें ईश्वर से आप सभी के उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना करता हूँ।

    वहीं, सांसद विद्युत वरण महतो ने भी युवा प्रतिभाओं को शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने अनेकों योजनाओं के माध्यम से प्रतिभाओं को निखारने का कार्य किया है। खेलो इंडिया के माध्यम से युवाओं में खेल के प्रति गहरी रुचि आयी है। हाल ही में सम्पन्न टोकियो ओलंपिक में झारखंड समेत देश के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने देश का मान बढ़ाया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र की शक्ति होती है। युवाओं को विभिन्न क्षेत्र में बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए पूर्व की भाजपा सरकार ने कई कार्य किये। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार युवाओं को

    इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने भी समारोह को संबोधित कर युवाओं को शुभकामनाएं व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन महामंत्री सूरज कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री अभिमन्यु सिंह चौहान ने किया।

    इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, जिला महामंत्री राकेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह, भाजपा गोलमुरी मंडल अध्यक्ष अजय सिंह, भाजयुमो प्रदश प्रवक्ता अमिताभ सेनापति, प्रदेश आईटी सेल प्रभारी अमरजीत सिंह राजा, कार्यक्रम समन्वयक प्रभारी उमेश पांडेय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्वेता कुमारी, भाजयुमो गोलमुरी मंडल अध्यक्ष नवजोत सिंह सोहल, शशि यादव, सुमित श्रीवास्तव, प्रकाश दुबे, अजीत कुमार, गणेश सरदार, राज मिश्रा, रोहित अग्रवाल, अमित सिंह, शशांक शेखर, बिशु सिंह, ओमी सिंह, रितेश सिंह, रवि सिंह, अभिषेक डे, सोनू सिंह, मनोज तिवारी, नीरज राष्ट्रवादी, सन्नी संघी, सतीश शर्मा, सौरव कुमार, अनुराग मिश्रा, कंचन दत्ता समेत जिला के कार्यसमिति सदस्य एवं मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे।

    विपक्ष के भारत बंद को भाजपा ने बताया सुपर फ्लॉप, शहर में विपक्ष से ज्यादा पुलिस के सक्रियता पर भाजपा ने उठाये सवाल।

    जमशेदपुर। झामुमो, कांग्रेस, राजद एवं अन्य राजनीतिक दलों द्वारा सोमवार को किया गया भारत बंद पूरी तरह सुपर फ्लॉप साबित हुआ। भाजपा महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने बंद को बेअसर बताते हुए कहा कि जनता ने बंद को नकारते हुए विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। कहा कि जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल और सशक्त नेतृत्व के साथ है। वहीं, उन्होंने शहर में बंद करवाने के प्रयास में राजनीतिक दलों से ज्यादा पुलिस प्रशासन की सक्रियता पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि किसानों के नाम पर विपक्षी दल सियासी रोटी सेंकना चाहती है परंतु जिस तरह शहर में पुलिस द्वारा बंद कराने को लेकर भय का माहौल बनाया गया वो अत्यंत दुःखद और निंदनीय है। जिलाध्यक्ष गुँजन यादव ने बंद को असफल बनाने हेतु शहर की जनता, नौजवान, दुकानदार एवं समाज के सभी वर्गों के प्रति आभार व्यक्त किया।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमोदी सरकार का नया कृषि कानून देश के करोड़ों किसानों के साथ एक बहुत बड़ा धोखा, जनसमर्थन से बंद सफल: कांग्रेस
    Next Article शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, जमशेदपुर विभाग द्वारा हिंदी दिवस की पखवाड़ा पर राजस्थान भवन मानगो में काव्य गोष्ठि का आयोजन

    Related Posts

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    June 21, 2026

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    June 20, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    बाल विवाह के खिलाफ युवा का जिला स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों को बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.