Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अब सबकी होगी यूनिक हेल्‍थ ID, प्रधानमंत्री मोदी ने लॉन्च किया नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन
    Breaking News Headlines

    अब सबकी होगी यूनिक हेल्‍थ ID, प्रधानमंत्री मोदी ने लॉन्च किया नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 27, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को एक बड़ा तोहफा दिया है. पीएम मोदी ने आज प्रधानमंत्री डिजिटल हेल्थ मिशन को लॉन्च किया. इस योजना के तहत हर भारतीय को एक यूनिक डिजिटल हेल्‍थ आईडी दी जाएगी, इस हेल्‍थ कार्ड में आपकी हेल्‍थ का पूरा रिकॉर्ड होगा. पीएम मोदी ने सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मिशन की शुरुआत की. बता दें कि प्रधानमंत्री ने 15 अगस्‍त 2020 को नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन का ऐलान किया था. पायलट प्रोजेक्ट के तहत 6 केंद्र शासित प्रदेशों में ये योजना शुरू हुई थी जिसके तहत अब तक करीब 11 लाख से ज्यादा लोगों को डिजिटल हेल्थ आईडी दी जा चुकी है, लेकिन आज से इसे पूरे देश में लागू किया गया.प्रधानमंत्री डिजिटल हेल्थ मिशन के तहत एक यूनिक डिजिटल हेल्थ कार्ड दिया जाएगा जिसमें आपकी सेहत का पूरा रिकॉर्ड होगा. डिजिटल हेल्थ कार्ड एक तरह का पहचान पत्र होगा, जिसमें 14 अंकों का रैंडम तरीके से जनरेट किया गया एक नंबर होगा. बस आपको ये नंबर डॉक्टर को बताना होगा, डॉक्टर कहीं भी आपकी मेडिकल हिस्ट्री देख सकता है. कार्ड के बनने के बाद जांच के पर्चे संभालने की जरूरत नहीं रह जाएगी, सबकुछ ऑनलाइन होगा. हर मरीज का पूरा मेडिकल डेटा रखने के लिए अस्पताल, क्लीनिक और डॉक्टर्स को एक सेंट्रल सर्वर से जोड़ा गया है] इसमें अस्पताल, क्लीनिक और डॉक्टर भी रजिस्टर होंगे. सिर्फ इतना ही नहीं इस हेल्थ कार्ड के जरिए आप घर बैठकर भी दवा मंगा सकते हैं.वेब पोर्टल या गूगल प्‍लेस्‍टोर से NDHM हेल्थ रिकॉर्ड एप्‍लीकेशन डाउनलोड करना होगा और सेल्‍फ-रजिस्‍ट्रेशन करवाना होगा. इसके बाद मोबाइल नंबर या आधार नंबर के साथ साथ नाम, जन्‍म तिथि, जेंडर, एड्रेस के कॉलम को भरना होगा. कुछ ही मिनटों की प्रोसेस के बाद आपका हेल्थ आईडी बन जाएगा. आपको बता दें कि हेल्‍थ आईडी आधार नंबर या मोबाइल नंबर से बन सकती है. बहुत जल्द PAN कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और दूसरे डॉक्यूमेंट्स से भी हेल्थ कार्ड बनाने की सुविधा दी जाएगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत बंद का व्यापक असर,  दिल्ली-एनसीआर में हर तरफ नजर आया जाम
    Next Article किसानों के भारत बंद को राहुल गांधी ने दिया समर्थन, आंदोलन को बताया अहिंसक सत्याग्रह

    Related Posts

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    June 22, 2026

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    June 22, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.