Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत बंद का व्यापक असर,  दिल्ली-एनसीआर में हर तरफ नजर आया जाम
    Headlines

    भारत बंद का व्यापक असर,  दिल्ली-एनसीआर में हर तरफ नजर आया जाम

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaSeptember 27, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भारत बंद का व्यापक असर,  दिल्ली-एनसीआर में हर तरफ नजर आया जाम                                                                                                   नई दिल्ली। नए कृषि कानूनों के विरोध में किसान मोर्चा द्वारा के गए भारत बंद का व्यापक असर राजधानी दिल्ली सहित देश के अन्य हिस्सों में देखने को मिल रहा है। राजधानी दिल्ली में गाजीपुर बॉर्डर इलाकों में भारी जाम देखने को मिला। बंद आज सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। भारत के बंद के मौके पर राष्ट्रीय किसान मोर्चा के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि इस बंद का राजनीति से कुछ भी लेना देना नहीं है। हमारा यह आंदोलन सरकार के खिलाफ है।
    उन्होंने बंद को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, आज जो सरकार में हैं क्या वे लोग बंद नहीं करते थे ?  उन्हें क्या हासिल होता था ? हमने तो उनसे ही सीखा है। यह बंद भी आंदोलन का ही एक हिस्सा है। उन्होंने सरकार को बेइमान और धोखेबाज बताया। उन्होंने कहा, किसान
    पिछले दस महीने से केंद्र के कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं, अगर उनकी मांग नहीं मानी जाएगी तो वो दस वर्षों तक आंदोलन करने के लिए तैयार हैं, क्योंकि वो किसी भी स्थिति में काले कानूनों को लागू नहीं होने देंगे।
    बता दें कि देश के विभिन्न हिस्सों, विशेष रूप से पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान, पिछले साल नवंबर से दिल्ली की सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग कर रहे हैं, जिसको लेकर उन्हें डर है कि इससे न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रणाली को खत्म कर दिया जाएगा। उन्हें बड़े कार्पोरेट घरानों की दया पर छोड़ दिया जाएगा। गतिरोध खत्म करने और किसानों के विरोध प्रदर्शन को समाप्त कराने के लिए सरकार और किसान यूनियन के बीच अब तक 11 दौर की बातचीत हुई है, आखिरी बातचीत 22 जनवरी को हुई थी, इसके बाद बात आगे नहीं बढ़ पाई, लिहाजा किसान अभी भी आंदोलन करने को मजबूर हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article अब सबकी होगी यूनिक हेल्‍थ ID, प्रधानमंत्री मोदी ने लॉन्च किया नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन

    Related Posts

    बैंक ऑफ़ इंडिया बादम शाखा की पहल: मृतक मजदूर की पत्नी को मिला ₹2 लाख का प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा लाभ

    June 20, 2026

    जमशेदपुर में नीट परीक्षा की तैयारी पूरी, 8 केंद्रों पर 21 जून को शामिल होंगे करीब 4 हजार परीक्षार्थी

    June 20, 2026

    विश्व योग दिवस की पूर्व संध्या पर गोपबंधु विद्यापीठ में विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बैंक ऑफ़ इंडिया बादम शाखा की पहल: मृतक मजदूर की पत्नी को मिला ₹2 लाख का प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा लाभ

    जमशेदपुर में नीट परीक्षा की तैयारी पूरी, 8 केंद्रों पर 21 जून को शामिल होंगे करीब 4 हजार परीक्षार्थी

    विश्व योग दिवस की पूर्व संध्या पर गोपबंधु विद्यापीठ में विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

    सरायकेला: बामणी नदी में अज्ञात महिला का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

    मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात बस की तलाश में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर के पूर्व सांसद सुनील महतो हत्याकांड की मुख्य आरोपी शकुंतला महतो उर्फ ‘पुष्पा’ ने किया आत्मसमर्पण, 10 लाख की इनामी नक्सली थी

    ब्रिक्स मंच” पर चमकी जमशेदपुर की कला, सुमन प्रसाद ने बढ़ाया झारखंड का मान

    जमशेदपुर शुक्रवार को देर रात बड़ा हादसा टला, वोल्टास गोलचक्कर पर 22 चक्का ट्रेलर डिवाइडर से टकराया, चालक गंभीर

    मरीज की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, एमजीएम अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदने जा रहे मरीज को बचाया

    साकची में फायरिंग की चर्चा से मचा हड़कंप, पुलिस ने घटना से किया इनकार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.