Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चाकुलिया के गौशाला सभागार में मनाया गया पं दीनदयाल उपाध्याय जयंती अन्त्योदय के मार्ग पर कार्य कर रही है मोदी सरकार : डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    चाकुलिया के गौशाला सभागार में मनाया गया पं दीनदयाल उपाध्याय जयंती अन्त्योदय के मार्ग पर कार्य कर रही है मोदी सरकार : डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 25, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चाकुलिया के गौशाला सभागार में मनाया गया पं दीनदयाल उपाध्याय जयंती अन्त्योदय के मार्ग पर कार्य कर रही है मोदी सरकार : डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी

    आज भाजपा चाकुलिया मंडल के तत्वावधान में चाकुलिया के गौशाला सभागार में पं दीनदयाल उपाध्याय जयंती समारोह आयोजित हुआ । समारोह की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शतदल महतो ने किया । समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी थे । डाॅ गोस्वामी सहित सभी अतिथियों ने पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर तथा पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी ।
    समारोह को संबोधित करते हुए डाॅ गोस्वामी ने कहा कि पं दीनदयाल उपाध्याय एक महान चिंतक तथा कुशल संगठनकर्ता थे । वे मूल्य आधारित राजनीति के पक्षधर थे । गरीब को केन्द्रित कर तथा गरीब के जीवन स्तर में सुधार हेतु उन्होंने अंत्योदय का मार्ग दिखलाया । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार अन्त्योदय के विचार को साकार कर रही है । गरीब, किसान, मजदूर तथा कारीगरों के जीवन स्तर में सुधार हेतु मोदी सरकार अनेकानेक जनकल्याणकारी कार्यक्रम चला रही हैं । किसानों के हित में सरकार प्रति वर्ष अनाजों के न्यूनतम समर्थन मूल्यों में वृद्धि कर रही है । प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत केन्द्र सरकार किसानों को कृषि कार्य हेतु 6 हजार रुपये प्रति वर्ष सहायता राशि प्रदान कर रही है । किसानों के उपज का बेहतर मूल्य दिलाने के लिए ई मार्केटिंग की व्यवस्था की जा रही है । मोदी सरकार ने देश में 10 करोड़ से अधिक महिलाओं को स्वच्छ ईंधन हेतु गैस सिलेंडर प्रदान किया है ।
    डाॅ गोस्वामी ने कहा कि जहाँ अधिकांश राजनैतिक दल परिवारवाद तथा भ्रष्टाचार के दलदल में सिमटे हुए हैं वहीं भाजपा राष्ट्रवाद एवं प्रखर देशभक्ति के उदघोष के साथ सम्पूर्ण समाज को साथ लेकर कार्य कर रही है । अयोध्या में श्री राम मंदिर का शिलान्यास तथा जम्मू-कश्मीर में धारा 370 निरस्त कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जन आकांक्षाओं को पूरा किया है । पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों के अनुरूप प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मजबूत भारत विकसित हो रहा है ।
    समारोह को पद्मश्री यमुना टुडु, जिला उपाध्यक्ष हरिसाधन मल्लिक, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती संध्या रानी सरदार, नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुमित लोधा, जिला मंत्री राजीव महापात्रा, भाजपा नेता दिनेश सिंह, भरत झुनझुनवाला, गोपन परिहाड़ी, रामस्वरूप यादव, मनोरंजन महतो, चन्द्रमोहन मान्डी, प्रशान्त मल्लिक, मोहन सोरेन ने संबोधित किया । इस अवसर पर भाजपा नेता सुरेश सिंह, संजय दास, बलराम दास, दिलीप महतो, विजय महतो, देवाशीष मंडल, महादेव महतो, हीरा महतो, चंचल मंडल, पूर्ण सीट, शचीन्द्र नाथ पाल, चंचल मंडल, सुधीर महतो सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित हुए ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleब्यूटी पार्लर संचालिका हत्याकांड का एसएसपी ने किया खुलासा
    Next Article योगी जी के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा 2022 का विधान सभा चुनाव : सिद्धार्थ नाथ सिंह

    Related Posts

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    August 6, 2026

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    August 6, 2026

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 95.17 पर

    उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफान पर, खतरे के निशान पर पहुंचीं

    सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले पर बड़ा एक्शन, 5 साल के चढ़ावे का होगा ऑडिट, 9 गिरफ्तार, 46 कर्मचारी निलंबित

    Meta ने पीएम मोदी का वीडियो डिलीट करने के लिए मांगी माफी, संसदीय समिति ने दिया था 48 घंटे का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.