Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अग्नि-5 की जद में होगा पूरा चीन और पाकिस्तान, अगले महीने मिलेगी महामिसाइल
    Breaking News Headlines

    अग्नि-5 की जद में होगा पूरा चीन और पाकिस्तान, अगले महीने मिलेगी महामिसाइल

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 24, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. भारत अपनी पहली अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 (अग्नि-V) को टेस्ट करने को पूरी तरह से तैयार है. पांच हजार किलोमीटर रेंज वाले इस मिसाइल का परीक्षण अब अक्टूबर में किए जाने की संभावना है. पहले कहा गया था कि 23 सिंतबर को इसका टेस्ट होगा. यह मिसाइल सभी एशियाई देशों सहित अफ्रीका और यूरोप के कुछ हिस्से को भी भेदने में सक्षम है. रिपोर्ट्स बताती हैं कि अग्नि-V मिसाइल चीन की राजधानी बीजिंग सहित घनी आबादी वाले क्षेत्र को भी भेदने में सक्षम है.

    दरअसल, भारत की अग्नि-5 मिसाइल 5000 किलोमीटर तक हमला करने में सक्षम है. अगर इसका टेस्ट सफल होता है तो भारत को अगले महीने यह महामिसाइल मिल जाएगी. इसके चलते यह चीन, पाकिस्तान और पूरे यूरोप को अपने जद में ले सकती है. भारत अगर इस मिसाइल को दागता है तो वह पूरे एशिया, यूरोप, अफ्रीका के कुछ हिस्सों तक हमला कर सकता है. भारत के इस टेस्ट से चीन आग बबूला हो गया है. ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट मुताबिक, चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि दक्षिण एशिया में शांति, सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखना सभी पक्षों के हित में है. चीन को उम्मीद है कि सभी पक्ष इसको लेकर रचनात्मक कदम उठाएंगे.

    अग्नि-5 मिसाइल की क्या है खासियतें

    -यह मिसाइल 17 मीटर लंबी, 02 मीटर चौड़ी और 50 टन वजनी है.

    -यह एक साथ कई लक्ष्यों पर निशाना साधने में भी सक्षम है.

    – अग्नि-5 भारत की पहली और एकमात्र अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल है.

    – इस रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने बनाया है.

    – अग्नि- 5 बैलिस्टिक मिसाइल एक साथ कई हथियार ले जाने में सक्षम है.

    – यह मिसाइल डेढ़ टन तक न्यूक्लियर हथियार अपने साथ ले जा सकती है.

    ध्वनि की गति से 24 गुना ज्यादा रफ्तार

    – इसकी रफ्तार मैक 24 है, यानी ध्वनि की गति से 24 गुना ज्यादा

    – 8.16 किलोमीटर की दूरी तय करती है एक सेकेंड में

    – 29,401 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दुश्मन पर हमला करती है

    – मिसाइल में तीन स्टेज के रॉकेट बूस्टर हैं जो सॉलिड फ्यूल से उड़ते हैं

    कहीं से भी लांच हो सकती है

    – अग्नि-5 के लॉन्चिंग प्रणाली में कैनिस्टर तकनीक का इस्तेमाल हुआ है

    – लॉन्च करने के लिए मोबाइल लॉन्चर का उपयोग किया जाता है

    – इस वजह से इस मिसाइल को कहीं भी आसानी से ले जाया जा सकता है

    – इस्तेमाल बेहद आसान है, इस वजह से देश में कहीं भी तैनाती हो सकती है

    दागो और भूल जाओ

    – सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल में दागो और भूल जाओ वाली प्रणाली है

    – इसका आसानी से पता नहीं लगाया जा सकता क्योंकि यह बैलिस्टिक प्रक्षेपवक्र का अनुसरण करती है

    – इसमें रिंग लेजर गाइरोस्कोप इनर्शियल नेविगेशन सिस्टम, जीपीएस, सैटेलाइट गाइडेंस सिस्टम लगा है

    अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल से लैस आठवां देश- फिलहाल दुनिया के मुट्ठीभर देशों के पास ही इंटर अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) हैं. इनमें रूस, अमेरिका, फ्रांस, इजरायल, ब्रिटेन, चीन और उत्तर कोरिया शामिल हैं. भारत इस ताकत से लैस होने वाला दुनिया का 8वां देश होगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश में फिर बढऩे लगी कोरोना संक्रमितों की संख्या, केरल में नहीं थम रही रफ्तार
    Next Article तेल के दाम बढ़े, अब रसोई गैस की बारी: एलपीजी सिलेंडर हो सकता है 1000 रुपये के पार

    Related Posts

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    August 6, 2026

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन आज से, जमशेदपुर में जुटेंगे हजारों युवा

    August 6, 2026

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन: जमशेदपुर में हजारों युवाओं का जमावड़ा, सुदेश महतो करेंगे उद्घाटन

    August 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन आज से, जमशेदपुर में जुटेंगे हजारों युवा

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन: जमशेदपुर में हजारों युवाओं का जमावड़ा, सुदेश महतो करेंगे उद्घाटन

    मानसून सत्र छोटा लेकिन अत्यंत महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.